किशोर सिंह राजपूत 9981757273
सारंगपुर। सलसलाई इंडियन पेट्रोल पंप के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गणेश पिता शेष,पथरिया निवासी ग्राम मदाना के रूप में हुई है।
🔔 यह भी पढ़ें...
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने घायल को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए उपचार के लिए सिविल अस्पताल सारंगपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डायल-112 के पायलट आदिल शेख एवं स्टाफ आरक्षक 371 जितेंद्र रैकवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































