🔥 ट्रेंडिंग

4 दिन में चोरी का खुलासा: सगा भाई ही निकला चोर, 500 ग्राम चांदी बरामद

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। थाना सुंदरसी पुलिस ने महज चार दिनों में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई करीब 500 ग्राम चांदी बरामद कर ली। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि फरियादी का सगा भाई निकला।

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को फरियादी कैलाश पिता बोंदूलाल चौहान, निवासी घटिया खुर्द ने अपने घर से लगभग 500 ग्राम चांदी (अनुमानित कीमत ₹95 हजार) चोरी होने की रिपोर्ट थाना सुंदरसी में दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय तथा एसडीओपी डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी मनीषा शर्मा ने विशेष टीम गठित की।

जांच के दौरान पुलिस ने दीपक पिता बोंदूलाल चौहान, निवासी घटिया खुर्द को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी के कब्जे से चोरी गई पूरी 500 ग्राम चांदी बरामद कर ली गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

चोरी का शीघ्र खुलासा करने में सहायक उपनिरीक्षक केदार पटेल, प्रधान आरक्षक नटवरलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक राजेश बोरासी, आरक्षक रविन्द्र कुशवाह, आरक्षक वृंदावद एवं आरक्षक आशुतोष शर्मा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

जीआरपी उज्जैन की तत्परता से कुछ ही दिनों में लापता युवती सुरक्षित दस्तयाब, परिवार ने जताया आभार

शाजापुर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला की अभिनव पहल जिले के हर थाने में साइबर पुलिस इकाई की शुरुआत

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

error: Content is protected !!