🔥 ट्रेंडिंग

धोबी चौराहा पर देर रात हुआ हादसा एक युवक घायल

किशोर सिंह राजपूत 998175727

शाजापुर। शहर के धोबी चौराहा के पास सोमवार रात करीब 10:20 बजे सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से एक बाइक सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान रोहित राठौर पिता रामवीर, निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही अकोदिया लोकेशन से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी राम सिंह मेवाड़ा और पायलट अशोक मालवीय ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

समय पर एंबुलेंस पहुंचने और त्वरित चिकित्सा सहायता मिलने से घायल युवक को शीघ्र इलाज उपलब्ध हो सका। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!