किशोर सिंह राजपूत 9981757273
कंजर डेरे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। जिले में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। नवागत पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर सोमवार को कोतवाली एवं बेरछा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बेरछा थाना क्षेत्र स्थित कंजर डेरे पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी की आशंका वाले कुछ दोपहिया वाहन बरामद किए, जबकि पुलिस टीम को देखकर कई संदिग्ध मौके से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना के एसआई नवीन बिलावलिया के नेतृत्व में पुलिस बल ने बेरछा थाना प्रभारी भरत सिंह किरार एवं उनकी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की। डेरे पर मौजूद महिलाओं और कुछ युवकों से पूछताछ की गई तथा बरामद दोपहिया वाहनों को जब्त कर उनकी जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। सूत्रों के अनुसार वाहन चोरी से जुड़े गिरोह का जल्द खुलासा होने की संभावना है। पुलिस बरामद वाहनों के स्वामित्व और हाल के वाहन चोरी के मामलों से उनका संबंध भी खंगाल रही है। शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के चलते पुलिस की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध ठिकानों पर आगे भी लगातार दबिश दी जाएगी और वाहन चोरी में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































