किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। गौरक्षा सेना की विशेष बैठक रविवार शाम गौ उपचार केंद्र (कांजी हाउस) में आयोजित की गई। बैठक में बारिश के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य कारणों से घायल होने वाले गोवंश के त्वरित उपचार और रेस्क्यू के लिए क्षेत्रवार टीमों का गठन किया गया। साथ ही संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
🔔 यह भी पढ़ें...
बैठक का शुभारंभ गौमाता की पूजा-अर्चना से हुआ। सचिव प्रतीक सक्सेना ने बताया कि घायल गोवंश को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए अलग-अलग टीमों की जिम्मेदारी तय की गई है। धोबी चौराहा से मझानिया जोड़ तक अर्जुन राजपूत, गिरवर-पतोली बायपास क्षेत्र में अशोक खींची, लोकेश दरिया एवं नरेंद्र बना पतोली, नगर क्षेत्र में हर्षित परमार, अक्षय गुर्जर, शिवम बिरथरे, सुमित गोस्वामी, चिंटू परमार, चंद्रशेखर सहित अन्य गौसेवक तथा बेरछा रोड-सांपखेड़ा क्षेत्र में सुनील गुर्जर के नेतृत्व में उपचार एवं रेस्क्यू कार्य किया जाएगा।
बैठक में अध्यक्ष अशोक खींची के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से वीरेंद्र सिंह टेवा एवं धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया (धर्मेंद्र बना) को गौरक्षा सेना का संरक्षक नियुक्त किया गया। संस्थापक धर्मेंद्र शर्मा ने जिलेभर में संगठन विस्तार का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी पदाधिकारियों ने समर्थन दिया। निर्णय लिया गया कि जल्द ही जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर जिला अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी तथा शाजापुर नगर के प्रत्येक वार्ड और जिले के गांवों में गौरक्षा सेना का गठन किया जाएगा।
नवनियुक्त संरक्षक धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रत्येक गांव में गौरक्षा सेना की सक्रिय टीम होने से घायल एवं बीमार गोवंश को समय पर उपचार मिल सकेगा और उपचार के अभाव में होने वाली मौतों को रोका जा सकेगा। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़कर गौसेवा के कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं गौसेवक मौजूद रहे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































