किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। जिले के होनहार छात्र युवराज सोलंकी ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर एक बार फिर शाजापुर का नाम रोशन किया है। युवराज का चयन देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की में Economics (अर्थशास्त्र) शाखा में हुआ है। उन्होंने JEE Mains 2026 में 99.2 पर्सेंटाइल तथा JEE Advanced 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 12928 प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।
🔔 यह भी पढ़ें...
युवराज इससे पहले भी अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। वर्ष 2024 में उन्होंने ICSE बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में शाजापुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया था। लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद अब आईआईटी रुड़की में चयन होने से परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। युवराज की इस सफलता पर परिजनों, इष्टमित्रों एवं समाजजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। युवराज की उपलब्धि जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें













































