किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। शहर में बकरी ईद का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। शहर की ईदगाह पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने बकरी ईद की नमाज अदा की। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
🔔 यह भी पढ़ें...
ईदगाह में इमाम साहब ने नमाज अदा करवाई और नमाज के बाद सभी मुस्लिम भाइयों एवं प्रदेशवासियों के लिए अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों का ईदगाह पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। नए कपड़ों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में नमाज अदा करने पहुंचे।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं शहर की जामा मस्जिद में भी बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद देश और प्रदेश में शांति, भाईचारे और तरक्की की दुआ मांगी गई।
त्योहार को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें

















































