🔥 ट्रेंडिंग

भेरू डुंगरी नवीन औद्योगिक क्षेत्र के ऑनलाइन प्लॉट आवंटन प्रक्रिया की दी जानकारी

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। नवीन औद्योगिक क्षेत्र भेरू डुंगरी के ऑनलाइन भूमि एवं प्लॉट आवंटन प्रक्रिया को लेकर आयोजित बैठक में उद्यमियों को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम कलेक्टर रिजु बाफना की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें भूमि एवं प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

बैठक में एमपीआईडीसी के सिंह साहब एवं महाप्रबंधक विनय प्रताप सिंह तोमर ने ऑनलाइन आवंटन प्रक्रिया, आवेदन की शर्तें एवं औद्योगिक क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं डीआईसी प्रबंधक नवीन शुक्ला ने शासन की विभिन्न औद्योगिक योजनाओं एवं उद्यम प्रोत्साहन संबंधी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी, मालवा प्रांत सह सचिव सुभाष मंडलोई, शाजापुर जिला अध्यक्ष किशोर प्रजापति, सचिव पवन गर्ग, कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, विनीजी दीक्षित, नवीन वर्मा, मुकेश पाटीदार, गोविंद शर्मा, सुनील हाउडिया सहित शहर के अनेक उद्यमी, व्यापारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के पश्चात एमपीआईडीसी अधिकारियों, लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं शहर के उद्यमियों द्वारा नवीन औद्योगिक क्षेत्र भेरू डुंगरी का स्थल निरीक्षण एवं भ्रमण भी किया गया। इस दौरान क्षेत्र में विकसित की जा रही औद्योगिक सुविधाओं एवं भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

बिना अनुमति के शासकीय नीम का पेड़ काटने का आरोप, मौके पर मिली लकड़ियां

ब्लैक स्पॉट पर ग्रामीणों को दिया सीपीआर प्रशिक्षण, राहवीर योजना की दी जानकारी

लाइसेंस नवीकरण एवं उत्पीड़न को लेकर नाविक समाज ने की बैठक

विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई जागरूकता साइकिल रैली

पतोली में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए मांगलिक भवन निर्माण की पहल, भूमि आवंटित