किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। शाजापुर पुलिस कि यातायात शाखा में पदस्थ सूबेदार सौरभ सिंह चौहान का पदोन्नति आदेश जारी होने पर उन्हें रक्षित निरीक्षक (आर.आई.) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
🔔 यह भी पढ़ें...
सौरभ सिंह चौहान ने अपने सेवाकाल के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान संचालित करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी कार्यकुशलता, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए उन्हें यह पदोन्नति प्रदान की गई है।
पदोन्नति पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि रक्षित निरीक्षक के रूप में भी वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ निर्वहन करेंगे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें













































