किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। कांजा और बरवाल के बाल्डे के पास आश्रम स्थल के समीप तार फेंसिंग के बीच बनी खंती में शुक्रवार सुबह एक मादा हिरण गंभीर घायल अवस्था में मिली। सूचना सुबह करीब 8 बजे विष्णु नायक एवं जितेंद्र नायक ने गौरक्षा सेना बरवाल टीम को दी। उन्होंने बताया कि मादा हिरण अपने झुंड से बिछड़ गई थी, जिसके बाद आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। हिरण की चीख-पुकार सुनकर दोनों मौके पर पहुंचे और पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया।
🔔 यह भी पढ़ें...
सूचना मिलते ही गौरक्षा सेना बरवाल टीम के अर्जुन राजपूत, राजपाल राजपूत एवं कुलदीप राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल मादा हिरण को खंती से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पशु चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया।
इसके बाद वन विभाग के अशोक बघेल को सूचना दी गई। वन विभाग की रेस्क्यू स्पेशल टीम के हरीश पटेल को घायल मादा हिरण की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपचार के बाद हिरण की निगरानी वन विभाग द्वारा की जा रही है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें













































