किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 9981757273
शाजापुर। शाजापुर पुलिस विभाग में आयोजित पदोन्नति समारोह में पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय ने सीमा मौर्य को रक्षित निरीक्षक (Reserve Inspector) पद पर पदोन्नति के उपलक्ष्य में एक स्टार अलंकृत कर सम्मानित किया।
🔔 यह भी पढ़ें...
सीमा मौर्य ने अपने पुलिस सेवा जीवन के अगले गौरवपूर्ण पड़ाव की शुरुआत की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय ने उन्हें पदोन्नति की बधाई देते हुए नई जिम्मेदारियों का ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सीमा मौर्य को रक्षित निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल सेवा जीवन की कामना की।



टॉप न्यूज़










शेयर करें













































