किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। शाजापुर पुलिस विभाग में पदोन्नति पर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय ने पुलिस अधिकारी रवि वर्मा को रक्षित निरीक्षक (Reserve Inspector) पद पर पदोन्नति के उपलक्ष्य में एक स्टार अलंकृत कर सम्मानित किया।
🔔 यह भी पढ़ें...
स्टार अलंकरण के साथ रवि वर्मा ने अपने पुलिस सेवा जीवन के अगले गौरवपूर्ण पड़ाव की शुरुआत की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारियों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की शुभकामनाएं दीं। पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने रवि वर्मा को रक्षित निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



टॉप न्यूज़









शेयर करें













































