🔥 ट्रेंडिंग

स्कूल बसों की सघन जांच, सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

सुनेरा। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए थाना सुनेरा पुलिस द्वारा स्कूल बस चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना प्रभारी ने अभयपुर स्थित गुरुकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर स्कूल बसों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा, सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस, स्पीड गवर्नर, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स तथा बस चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की गहन जांच की गई। साथ ही सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारी ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी स्कूल बसों में निर्धारित सुरक्षा उपकरण हमेशा कार्यशील अवस्था में रहें तथा परिवहन विभाग एवं शासन द्वारा जारी सभी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। अभियान का उद्देश्य स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षित स्कूल से घर पहुंच सुनिश्चित करना है।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!