किशोर सिंह राजपूत 9981757273
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भिंड के लहार में करेंगे राशि अंतरण 322 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जिला भिंड के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
🔔 यह भी पढ़ें...
कार्यक्रम के दौरान वे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1,835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रत्यक्ष अंतरण करेंगे। योजना की शुरुआत जून 2023 से लेकर जून 2026 तक सरकार द्वारा 37 किश्तों का नियमित एवं सफलतापूर्वक अंतरण किया जा चुका है। आज 38वीं किश्त जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में 238.96 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 40 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे 83.33 करोड़ रुपये की लागत वाली 16 नई जनकल्याणकारी परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भी करेंगे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें













































