किशोर सिंह राजपूत 9981757273
दतिया। दतिया विधानसभा सीट क्रमांक-22 के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगा दी है। पार्टी ने वरिष्ठ संगठनकर्ता आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। उनके नाम की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
🔔 यह भी पढ़ें...

आशुतोष तिवारी दतिया जिले की भांडेर तहसील के ग्राम पिपरऊआ के निवासी हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा से लंबे समय से जुड़े रहे हैं और संघ में संभाग संगठन मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
वे पूर्व में मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, जिसे कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है। संगठन और प्रशासन दोनों क्षेत्रों में उनके लंबे अनुभव को भाजपा की बड़ी ताकत माना जा रहा है। पार्टी संगठन में उनकी मजबूत पकड़ है और वरिष्ठ नेताओं के बीच उनकी प्रभावशाली पहचान रही है।
दतिया में आशुतोष तिवारी की पहचान ब्राह्मण समाज के प्रभावशाली चेहरे के रूप में भी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक समीकरणों और क्षेत्रीय पहचान को देखते हुए भाजपा ने उन्हें मजबूत दावेदार के रूप में मैदान में उतारा है। अब दतिया विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला और अधिक रोचक होने की संभावना है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें













































