🔥 ट्रेंडिंग

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹30 हजार कीमत का  मोबाइल जब्त किया है, जिसके माध्यम से क्रिकेट मैच पर हार-जीत का दांव लगाया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार 21 जुलाई 2026 को कस्बा भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि हाट मैदान स्थित अपना मैरिज गार्डन के सामने आजम मंसूरी (38 वर्ष), शाजापुर मोबाइल के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा और उसके मोबाइल की जांच की। जांच में मोबाइल में क्रिकेट सट्टे से संबंधित वेबसाइट खुली मिली, जहां वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर दांव लगाया जा रहा था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे ऑनलाइन सट्टे की आईडी और पासवर्ड हर्ष  द्वारा उपलब्ध कराया गया था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह लंबे समय से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे में सक्रिय था तथा इस दौरान लाखों रुपये का लेन-देन हुआ। उसे कमीशन के रूप में भी राशि प्राप्त होती थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल जब्त कर पंचनामा तैयार किया तथा उसके विरुद्ध सट्टा अधिनियम की धारा 4 एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आईडी उपलब्ध कराने वाले दूसरे आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस करवाही में प्रमुख भूमिका इनकी रही रामप्रसाद, शिशुपाल, मुकेश धाकड़, प्रमोद नागर, हेमराज

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!