🔥 ट्रेंडिंग

अभियोजन कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी के घर से लाखों रुपए के गहने चोरी संदिग्ध को पकड़ा, खुलासा जल्द

अभियोजन कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी के घर से लाखों रुपए के गहने चोरी, संदिग्ध को पकड़ा, खुलासा जल्द

शाजापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। अभियोजन कार्यालय शाजापुर में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी हेमेंद्र व्यास के घर से अज्ञात चोर लाखों रुपए के गहने चुरा कर ले गयर। शुक्रवार को हेमेंद्र व्यास की पत्नी घर में रखी अलमारी के दरवाजे में चाबी लगी छोड़ गई थी। इसी दौरान किसी ने चाबी से अलमारी का दरवाजा खोलकर गहनों से भरा बैग चुरा लिया। जिसमें सोने की एक अंगूठी, दो चेन और एक हार था। चोरी गए माल की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ भी लिया है और जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी। सूत्रों के अनुसार घर पर काम करने वाले बाहरी व्यक्ति ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था।

शराब के नशे में कार चालक ने आधा किमी तक मचाई अफरा-तफरी कई वाहनों को मारी टक्कर

समूह बनाकर नाबालिग से दुष्कर्म पांच आरोपियों को आजीवन कारावास

शादी के छह महीने बाद युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिली आधी खाली सेल्फास की डिब्बी

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, साफ-सफाई दिए निर्देश

कोतवाली क्षेत्र में ऑटो चालक का मिला शव, साइलेंट अटैक की आशंका

error: Content is protected !!