🔥 ट्रेंडिंग

एसपी प्रियंका शुक्ला की मैराथन क्राइम मीटिंग अपराधों के त्वरित निराकरण और प्रभावी पुलिसिंग पर जोर

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने सोमवार, 27 जुलाई 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, शाजापुर में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की मैराथन क्राइम मीटिंग लेकर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिले के सभी थाना क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, अपराधों की प्रवृत्ति तथा वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चोरी के प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम और शीघ्र निराकरण के लिए साइबर पोर्टल का अधिकतम उपयोग करने तथा आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया।

एसपी ने एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि नशा मुक्ति अभियान केवल निर्धारित अवधि तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से निरंतर संचालित किया जाएगा। बैठक में सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की शीघ्र ट्रैकिंग कर उन्हें बरामद करने तथा संबंधित आवेदकों को समयबद्ध तरीके से सुपुर्द करने के निर्देश भी दिए गए। आगामी धार्मिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक पुलिस प्रबंध, सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि सभी आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने सभी थाना प्रभारी से कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराधों के त्वरित निराकरण, जनसुरक्षा और पुलिस के प्रति आमजन के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय, एसडीओपी शाजापुर अजय मिश्रा, एसडीओपी शुजालपुर निमेष देशमुख सहित जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!