किशोर सिंह राजपूत 9981757273
मक्सी। मक्सी रेलवे फाटक अंडरब्रिज के पास सोमवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने जीआरपी चौकी को जानकारी दी, जिसके बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।
🔔 यह भी पढ़ें...
जीआरपी मक्सी के प्रधान आरक्षक प्रताप सिंह देवड़ा ने बताया की मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान होने तक सुरक्षित रखा जाएगा।
प्रारंभिक जांच में युवक के मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत होने की बात सामने आई है। जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों एवं आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल जीआरपी मक्सी से संपर्क कर उसकी पहचान कराने में सहयोग करें।



टॉप न्यूज़










शेयर करें













































