किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देश पर फरार अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना सुनेरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2020 से फरार चल रहे ₹3 हजार के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।
🔔 यह भी पढ़ें...
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी शाजापुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुनेरा उपनिरीक्षक अंकित मुकाती के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को फरार स्थायी वारंटी डालचंद कुशवाह (59 वर्ष), पिता भरूलाल कुशवाह, निवासी नानाखेड़ी, जिला गुना की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया।
टीम ने साइबर सेल की सहायता एवं लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को गुना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में ₹3,000 का इनाम घोषित किया गया था।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित मुकाती, प्रधान आरक्षक अर्जुन मीणा, रामनरेश धाकड़, आरक्षक राजकुमार, अनिरुद्ध, अखिलेश, तेजपाल राणा, ब्रजमोहन, अरुण तथा सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।



टॉप न्यूज़










शेयर करें













































