किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। थाना सुनेरा पुलिस ने पांच वर्ष से फरार चल रहे नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी एवं 5 हजार रुपये के इनामी स्थायी वारंटी को गुजरात से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।
🔔 यह भी पढ़ें...
पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी शाजापुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुनेरा उपनिरीक्षक अंकित मुकाती के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। आरोपी देवकरण पिता लालजीराम (35 वर्ष), निवासी धामन्दा, जिला राजगढ़, वर्ष 2022 से पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म के प्रकरण में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
पुलिस टीम ने साइबर सेल की सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर गुजरात के वांकानेर (जिला मोरबी) में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को शाजापुर लाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित मुकाती, प्रधान आरक्षक महेश मालवीय, आरक्षक नवीन नागर तथा साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी की टीम के आरक्षक घनश्याम राजपूत, राजेश दांगी एवं अनिल सक्सेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही



टॉप न्यूज़










शेयर करें













































