🔥 ट्रेंडिंग

11 केवी लाइन के तार चोरी, बिजली सप्लाई ठप; अज्ञात चोरों पर केस दर्ज

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। जिले के सुंदरसी थाना क्षेत्र के ग्राम निपानिया धाकड़ में अज्ञात बदमाश 11 केवी विद्युत लाइन के तार चोरी कर ले गए। चोरी के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत विभाग की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार फरियादी योगेश कुमार राठौर (40), निवासी पोलायकलां, विद्युत विभाग में लाइन परिचालक के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि पोलायकलां विद्युत केंद्र के अंतर्गत ग्राम निपानिया धाकड़ के 11 केवी सिंचाई फीडर पर 17 जुलाई की शाम 6 बजे तक विद्युत सप्लाई सुचारु थी।

18 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि नदी किनारे जंगल क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद है। सूचना पर योगेश कुमार राठौर अपने साथी गोविंद राठौर के साथ मौके पर पहुंचे। जांच करने पर कालीसिंध नदी किनारे स्थित 4 नंबर ट्रांसफार्मर के बीच लगे 11 पोलों के गाले के तार गायब मिले, जबकि 5 नंबर पोल भी क्षतिग्रस्त पाया गया।

प्रारंभिक जांच में आशंका है कि अज्ञात चोर रात के समय विद्युत लाइन के तार चोरी कर ले गए। सुंदरसी थाना पुलिस ने विद्युत विभाग की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!