किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। शाजापुर पुलिस विभाग पदोन्नति पर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय ने सोनू वर्मा को रक्षित निरीक्षक (Reserve Inspector) पद पर पदोन्नति के उपलक्ष्य में एक स्टार अलंकृत कर सम्मानित किया।
🔔 यह भी पढ़ें...
स्टार अलंकरण के साथ सोनू वर्मा ने अपने पुलिस सेवा जीवन के अगले गौरवपूर्ण पड़ाव की शुरुआत की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय ने उन्हें पदोन्नति की बधाई देते हुए नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सोहन वर्मा को रक्षित निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल सेवा जीवन की कामना की।



टॉप न्यूज़









शेयर करें













































