🔥 ट्रेंडिंग

बीकेएसएन कॉलेज से पकड़े गए बदमाशों से रेलवे स्टेशन चोरी मामले के खुलासे की तैयारी

किशोर सिंह राजपूत 

शाजापुर। आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात टांडा-धार क्षेत्र के दो बदमाशों को पुलिस ने 16 मई की रात एबी रोड स्थित बीकेएसएन कॉलेज परिसर से घेराबंदी कर पकड़ा था। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई थीं। पुलिस ने दोनों बदमाशों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए बदमाशों से रेलवे स्टेशन क्षेत्र में कुछ माह पूर्व हुई चोरी के मामले का खुलासा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बुधवार को कोतवाली थाना पुलिस एक चोरी के मामले का राजफाश करेगी, जिसमें मंगलसूत्र सहित अन्य चोरी का सामान बरामद होने की जानकारी सामने आ सकती है।

हालांकि पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ किए जाने के बावजूद आरोपी ज्यादा जानकारी नहीं दे रहे हैं। साइबर सेल से कुछ महत्वपूर्ण इनपुट मिलने के बाद भी पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों एवं हाल की वारदातों की पूरी जानकारी जुटाने में सफल नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों का संपत्ति संबंधी अपराधों में लंबा रिकॉर्ड रहा है।

मंगलवार को एएसआई संजय सवनेर के नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस टीम आरोपी अवि उर्फ अविन निवासी गडडरावद, कुक्षी (धार) को उसके गांव लेकर पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस से आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड एवं अन्य साथियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई। जानकारी मिली है कि आरोपियों की तलाश अन्य जिलों एवं राज्यों की पुलिस को भी है तथा उनके खिलाफ कई वारंट जारी हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी संतोष कुमार बाघेला ने बताया कि दोनों आरोपियों का रिमांड बुधवार को समाप्त हो रहा है। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में हुई चोरी के मामले का खुलासा किया जाएगा।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!