🔥 ट्रेंडिंग

बीच चौराहे पर बहू की डंडों से बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के अकोदिया थाना क्षेत्र के रानी बड़ौद से मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। यहाँ एक महिला को उसके ही ससुराल वालों ने सरेराह बीच चौराहे पर डंडों से बुरी तरह पीटा।

इस खौफनाक मंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना ग्राम रानी बड़ौद के बड़े पुलिया क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि कुमेर सिंह मेवाड़ ने अपनी पत्नी और पुत्र लखन मेवाड़ के साथ मिलकर अपनी ही बहू को बीच चौराहे पर घेर लिया और डंडों से हमला कर दिया। महिला जान बचाने के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों ने बेरहमी से उसे पीटना जारी रखा।

ग्रामीणों में आक्रोश, पहले भी प्रताड़ना की चर्चा

घटना के दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि इस परिवार द्वारा बहू के साथ पहले भी कई बार इस तरह की हरकतें और मारपीट की जा चुकी है। सरेआम हुई इस गुंडागर्दी से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला अब पुलिस पहुंच चुका है। वायरल वीडियो को मुख्य आधार बनाकर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। फिलहाल यह वीडियो पूरे शाजापुर जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बिना अनुमति के शासकीय नीम का पेड़ काटने का आरोप, मौके पर मिली लकड़ियां

ब्लैक स्पॉट पर ग्रामीणों को दिया सीपीआर प्रशिक्षण, राहवीर योजना की दी जानकारी

लाइसेंस नवीकरण एवं उत्पीड़न को लेकर नाविक समाज ने की बैठक

विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई जागरूकता साइकिल रैली

पतोली में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए मांगलिक भवन निर्माण की पहल, भूमि आवंटित