🔥 ट्रेंडिंग

टोंक कला की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

देवास। जिले के टोंक कला क्षेत्र स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में 2 लोगों के मरने की सूचना सामने आ रही है, हालांकि प्रशासन द्वारा आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही देवास जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फैक्ट्री के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई, वहीं हाईवे पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ने से यातायात प्रभावित हुआ।

धमाके के बाद फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कई कर्मचारी नंगे पैर ही मौके से बाहर निकलते दिखाई दिए। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

बिना अनुमति के शासकीय नीम का पेड़ काटने का आरोप, मौके पर मिली लकड़ियां

ब्लैक स्पॉट पर ग्रामीणों को दिया सीपीआर प्रशिक्षण, राहवीर योजना की दी जानकारी

लाइसेंस नवीकरण एवं उत्पीड़न को लेकर नाविक समाज ने की बैठक

विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई जागरूकता साइकिल रैली

पतोली में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए मांगलिक भवन निर्माण की पहल, भूमि आवंटित