सुनेरा पुलिस की तत्परता डायल 112 ने एक ही रूट पर दो हादसों के घायलों को बचाया
मोरटा और सुनेरा के पास हुए सड़क हादसों के पीड़ितों को समय पर पहुँचाया जिला अस्पताल
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम 7 बजे डायल 112 की टीम ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की अनूठी मिसाल पेश की। पुलिस टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए एक ही वाहन में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है।
पहली सूचना ग्राम मोरटा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर
घटनाक्रम के अनुसार, डायल 112 को सूचना मिली कि ग्राम मोरटा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही हवलदार (Hc) 253 बैजनाथ सिंह और पायलट महेंद्र सिंह जादौन तत्काल मौके के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुँचने पर पता चला कि एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे तड़प रहा था। टीम ने बिना वक्त गँवाए घायल को वाहन में बिठाया और अस्पताल की ओर रवाना हुए।
रास्ते में एक और हादसा सुनेरा थाने के पास

अभी पुलिस टीम पहले घायल को लेकर जिला अस्पताल की ओर बढ़ ही रही थी कि सुनेरा थाने के पास एक और सड़क दुर्घटना सामने आ गई। यहाँ भी एक घायल मदद का इंतजार कर रहा था। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दूसरे घायल को भी उसी डायल 112 वाहन में सुरक्षित बिठाया।
दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल शाजापुर पहुँचाया गया,



टॉप न्यूज़










शेयर करें










































