🔥 ट्रेंडिंग

नेशनल हाईवे-52 पर सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से कार चालक घायल

शाजापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग  52 (NH-52) पर आए दिन हो रहे सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह बिजाना जोड़ के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे समय रहते अस्पताल पहुँचाया गया।

हादसे के बाद चालक घायल, अज्ञात वाहन फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कार चालक हाईवे से गुजर रहा था, तभी बिजाना जोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना  के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया

108 एम्बुलेंस की मदद से पहुँचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचित किया गया। घायल चालक को तत्काल प्राथमिक उपचार देते हुए शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार किया जा रहा हे। घायल व्यक्ति की पहचान गोपीपुर लोहरवास के निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी ।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजाना जोड़ पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने की आवश्यकता है।

हीरो मोटर साइकिल शोरूम में चले लात-घूंसे चले।

पनवाड़ी के संवेदनशील क्षेत्रों में तीसरी आंख का पहरा

नेशनल हाईवे 52 पर हादसाअनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई

सुनेरा में पुलिस का फ्लैग मार्च: हुड़दंगियों को चेतावनी, शांतिपूर्ण होली की अपील