शाजापुर।जिला अभिभाषक संघ शाजापुर की 2026 27 और 28 के निर्वाचन हेतु वरिष्ठ अभिभाषक श्री कराडा को साधारण सभा में निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया साथ ही मनीष नागर एवं दिलीप नगर को सहायक निर्वाचन अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया इनके नियुक्त होने पर सभी अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया संघ के जिला मीडिया प्रभारी सईद पठान ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार दिनांक 10 जनवरी को जिला अभिभाषक संघ सभा ग्रह में साधारण सभा आयोजित हुई जिसमें वर्तमान अध्यक्ष विवेक शर्मा एवं उनकी कार्यकारिणी समिति द्वारा आय व्यय का ब्यौरा पेश किया गया साथ ही सर्व सम्मति से साधारण सभा का आयोजन हुआ जिसमें साधारण सभा में निर्वाचन अधिकारी एव सहायक निर्वाचन अधिकारी को सर्व सम्मति से चुनकर नियुक्त किया गया।
🔔 यह भी पढ़ें...




टॉप न्यूज़










शेयर करें










































