किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले तीन सहायक उपनिरीक्षकों को शुक्रवार को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
🔔 यह भी पढ़ें...

सेवानिवृत्त होने वालों में सहायक उपनिरीक्षक सतीश पंजाबी, जिन्होंने लगभग 42 वर्ष, सहायक उपनिरीक्षक रोशन सिंह तोमर, जिन्होंने करीब 37 वर्ष तथा सहायक उपनिरीक्षक सोभाग सिंह मेवाड़ा, जिन्होंने लगभग 32 वर्ष तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दीं। तीनों अधिकारियों ने अपने सेवा काल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभाग में उल्लेखनीय योगदान दिया।समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं को याद करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम आत्मीय एवं भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ।इस अवसर पर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अजय मिश्रा, रक्षित निरीक्षक वंदना सिंह, सूबेदार दीपिका डावर, हेड क्लर्क विष्णु प्रसाद व्यास, वेतन शाखा प्रभारी के.पी. चौहान, पुलिस कार्यालय का समस्त स्टाफ, अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे।



टॉप न्यूज़









शेयर करें














































