🔥 ट्रेंडिंग
Daily Archive: 13 January 2026

पेट्रोल के अवैध विक्रय एवं घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्यवाही।

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार एवं अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पांडे के मार्गदर्शन में जिले में पेट्रोल के अवैध विक्रय तथा घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने हेतु अलग–अलग दल गठित कर जांच कार्यवाही की गई।

इसी क्रम में 13 जनवरी 2026 मंगलवार को सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री दिलीप मनवारे द्वारा तहसील सरदारपुर क्षेत्र में जांच कर निम्न कार्यवाहियां की गईं
मंगोद–दसई मेन रोड स्थित ग्राम बालोदा में राजकुमार किराना स्टोर से 5 लीटर पेट्रोल, एक एल्यूमिनियम का 500 एमएल माप तथा एक प्लास्टिक की चुंगी जप्त की गई। मौके पर पाया गया कि संबंधित दुकानदार द्वारा ₹120 प्रति लीटर की दर से अनाधिकृत रूप से पेट्रोल का विक्रय किया जा रहा था।


इसी प्रकार मंगोद–दसई मेन रोड पर स्थित मेसर्स पंडित शर्मा किराना एवं जनरल स्टोर की जांच के दौरान 4 लीटर पेट्रोल, एक 500 एमएल का प्लास्टिक माप एवं एक प्लास्टिक की चुंगी जप्त की गई। यहां भी ₹120 प्रति लीटर की दर से पेट्रोल का अनाधिकृत विक्रय पाया गया।
इसके अतिरिक्त इंदौर–अहमदाबाद रोड हाईवे पर भोपाल–भोपावर चौकड़ी के पास स्थित होटल श्री मां अन्नपूर्णा फैमिली रेस्टोरेंट, सरदारपुर की जांच में बीपीसीएल कंपनी के घरेलू प्रवर्ग के तीन गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। मौके से तीनों घरेलू गैस सिलेंडर जप्त कर सरदारपुर गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दिए गए।

उदय पैलेस, सरदारपुर की जांच के दौरान मौके पर कोई घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग में नहीं पाया गया।
वहीं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती शालिनी राठौर द्वारा नालछा क्षेत्र के दिग्ठान में भंडारित केरोसीन की जांच की गई, जिसमें संबंधित विक्रेता को आवश्यक निर्देश दिए गए।
यह जांच कार्यवाहियों के दौरान पाए गए कुल चार प्रकरणों में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत प्रकरण निर्मित किए गए हैं।

प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए कृषक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए कृषक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन विराट सवेरा बालाघाट। राणा हनुमान सिंह कृषि विज्ञान केंद्र बड़गांव एवं बॉयफ–मॉयल सामुदायिक विकास कार्यक्रम उकवा के संयुक्त तत्वावधान में 12 जनवरी को एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में क्षेत्र के 20 कृषकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान … Read more

प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए कृषक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए कृषक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन विराट सवेरा बालाघाट।राणा हनुमान सिंह कृषि विज्ञान केंद्र बड़गांव एवं बॉयफ–मॉयल सामुदायिक विकास कार्यक्रम उकवा के संयुक्त तत्वावधान में 12 जनवरी को एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में क्षेत्र के 20 कृषकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र … Read more

नगर पोलायकला का एक पार्टी बी एल ओ प्रतिनिधिमंडल मिला प्रभारी तहसीलदार से

पोलायकला मुकेश शर्मा प्रभारी तहसीलदार बोली नहीं काटेंगे मतदाता सूची से किसी के भी नाम बी एल ओ देंगे प्रमाणीकरण   एस आई आर के संबंध में आज नगर पोलायकला का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी तहसीलदार अंकिता से मिला और एस आई आर में आ रही कठिनाइयों से प्रभारी तहसीलदार … Read more

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखण्ड कुक्षी का किया निरीक्षण।

 

जल परीक्षण की नियमितता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखण्ड कुक्षी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशाला, विभागीय भण्डारगृह एवं कार्यालय का अवलोकन किया गया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुक्षी श्री विशाल धाकड़ भी उपस्थित रहे।

प्रयोगशाला निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा जल सैंपलों की टेस्टिंग प्रक्रिया, गुणवत्ता परीक्षण एवं नियमितता के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने निर्देशित किया कि यदि कोई भी आम नागरिक अपने निजी जल स्रोत का परीक्षण करवाना चाहता है, तो जल परीक्षण हेतु निर्धारित शुल्क दरें कार्यालय के बाहर स्पष्ट रूप से चस्पा की जाएं, जिससे आमजन जल परीक्षण के प्रति जागरूक होकर समय-समय पर अपने जल स्रोतों की जांच करवा सकें। कलेक्टर ने कहा कि शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा जल परीक्षण में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड सरदारपुर के कार्यपालन यंत्री श्री नवल सिंह भूरिया, उपखण्ड कुक्षी की सहायक यंत्री कु. चेतना सिसोदिया, उपखण्ड निसरपुर के सहायक यंत्री श्री तोल सिंह मचार, तहसीलदार, समस्त उपयंत्री, विकासखंड समन्वयक, प्रयोगशाला रसायनज्ञ सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सामने वाहन आने से अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, युवक गंभीर घायल

पनवाड़ी हाईवे पर सड़क हादसा: सामने वाहन आने से अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, युवक गंभीर घायल शाजापुर/सुनेरा। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-52) पर सुनेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनवाड़ी के समीप एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती … Read more

कृष्णकांत कराड़ा निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 

  शाजापुर।जिला अभिभाषक संघ शाजापुर की 2026 27 और 28 के निर्वाचन हेतु वरिष्ठ अभिभाषक श्री कराडा को साधारण सभा में निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया साथ ही मनीष नागर एवं दिलीप नगर को सहायक निर्वाचन अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया इनके नियुक्त होने पर सभी अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया संघ के जिला मीडिया … Read more

पुलिस ने चलाया चाइना डोर चेकिंग अभियान लोगों को दी समझाइश

  शाजापुर ।चाइना डोर के कारण लोगों के घायल होने और इंदौर में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद पुलिस और प्रशासन इसे लेकर सतर्क दिखाई दे रहा है। मंगलवार को शाजापुर में पुलिस नगर पालिका और प्रशासन की टीम ने मुख्य क्षेत्र में भ्रमण कर पतंग और डोर की दुकानों पर चेकिंग की … Read more

न्यायालय परिसर में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश 

संवाददाता आरबी सोनू मीणा  शुजालपुर। माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाजापुर के निर्देशानुसार पंच-ज अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 13 जनवरी 2026 को न्यायालय परिसर शुजालपुर में वृक्षारोपण सह विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सपना … Read more

शाजापुर वार्ड क्रमांक 20 में ‘विकास’ की बह रही गंदी गंगा, इंदौर जैसी त्रासदी की आहट

शाजापुर। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत का जख्म अभी भरा भी नहीं था कि अब शाजापुर के वार्ड क्रमांक 20 से वैसी ही डरावनी तस्वीरें सामने आने लगी हैं। यहाँ नलों से बह रहा काला और बदबूदार पानी प्रशासन के ‘स्वच्छ जल’ के दावों की … Read more

ट्रैक्टर, आईसर और स्कॉर्पियो की भिड़ंत, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

  शाजापुर: जिला मुख्यालय के समीप उकावता चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कबूलपुर-कारदीपुर जोड़ पर बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई। रात लगभग 11 बजे शाजापुर की ओर आ रहे एक ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे आईसर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक यूपी पासिंग स्कॉर्पियो … Read more

हीरो मोटर साइकिल शोरूम में चले लात-घूंसे चले।

पनवाड़ी के संवेदनशील क्षेत्रों में तीसरी आंख का पहरा

पनवाड़ी के संवेदनशील क्षेत्रों में तीसरी आंख का पहरा

नेशनल हाईवे 52 पर हादसाअनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई

सुनेरा में पुलिस का फ्लैग मार्च: हुड़दंगियों को चेतावनी, शांतिपूर्ण होली की अपील