शाजापुर शहर में आज शौर्य दिवस को लेकर पुलिस बल शहर के प्रमुख चौक चौराहा पर मुस्तैद किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए
शाजापुर में शौर्य दिवस के अवसर पर शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस प्रशासन ने संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मुख्य थाना क्षेत्र, बस स्टैंड, नई सड़क बड़ा चौक छोटा चौक किला रोड मगरिया चौराहा महुपुरा एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की तैनात किया गया है बड़ा चौक पर रिजर्व बल भी लगाया गया हे
🔔 यह भी पढ़ें...
एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय ने बताया की शहर के प्रमुख चौराहा पुलिस बल तैनात है शहर में किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए जवान तैनात हैं। शौर्य दिवस पर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।



शाजापुर









शेयर करें
















































