शाजापुर। बरकतों और इबादत का मुकद्दस महीना रमजान शुरू होते ही शाजापुर शहर के बाजारों की रंगत बदल गई है। शाम ढलते ही शहर के मुख्य बाजारों और चौक-चौराहों पर भारी रौनक देखी जा रही है। विशेष रूप से इफ्तारी के समय रोजेदारों की भीड़ से बाजार गुलजार नजर आ रहे हैं।
फलों और पकवानों से सजी दुकानें
🔔 यह भी पढ़ें...
दोपहर बाद से ही फल-फ्रूट की दुकानों और ठेलों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती हैं। खजूर, तरबूज, पपीता और अंगूर जैसे फलों की मांग सबसे अधिक है। इसके साथ ही, पारंपरिक इफ्तारी व्यंजनों जैसे कि गरमा-गरम भजिए, समोसे, कचोरी और फिरनी की खुशबू से बाजार महक रहे हैं। शाम के समय मुख्य मार्गों पर भीड़ बढ़ जाती है। जहाँ लोग अपने परिवार के साथ इफ्तारी का सामान खरीदते नजर आते हैं।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि रमजान के चलते व्यापार में भी तेजी आई है। न केवल खाने-पीने की वस्तुएं, बल्कि कपड़ों और इत्र की दुकानों पर भी देर रात तक भीड़ बनी रहती है। इफ्तार से कुछ समय पहले का दृश्य अत्यंत मनमोहक होता है, जब पूरा शहर गंगा-जमुनी तहजीब के साथ भाईचारे के रंग में रंगा दिखाई देता है। प्रशासन ने भी भीड़ को देखते हुए प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।



टॉप न्यूज़









शेयर करें










































