🔥 ट्रेंडिंग

NH-52 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया लोडिंग वाहन, 112 की टीम ने सुरक्षित निकाला

शाजापुर (सुनेरा)। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर सुनेरा थाना अंतर्गत पनवाड़ी के समीप एक  सड़क हादसा होते-होते टल गया। बुधवार तड़के एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। गनीमत यह रही कि समय रहते डायल 112 की टीम मौके पर पहुँच गई, जिससे वाहन में फंसे चालक और परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इंदौर से उत्तर प्रदेश जा रहा था वाहन

जानकारी के अनुसार, लोडिंग वाहन इंदौर से ताजी सब्जियां भरकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था। पनवाड़ी के पास चालक का संतुलन बिगड़ने से तेज रफ्तार वाहन सीधे डिवाइडर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक-कंडक्टर अंदर ही फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। प्रधान आरक्षक 253 बैजनाथ सिंह पटेल और पायलट महेंद्र सिंह जादौन ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन के गेट को खोलकर ड्राइवर और कंडक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे में चालक और परिचालक को केवल मामूली चोटें आई हैं।मौके पर ही प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करवाया।

हीरो मोटर साइकिल शोरूम में चले लात-घूंसे चले।

पनवाड़ी के संवेदनशील क्षेत्रों में तीसरी आंख का पहरा

नेशनल हाईवे 52 पर हादसाअनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई

सुनेरा में पुलिस का फ्लैग मार्च: हुड़दंगियों को चेतावनी, शांतिपूर्ण होली की अपील