शाजापुर। शहर के वार्ड क्रमांक 2 में अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहा निर्माण कार्य स्थानीय निवासियों के लिए जी का जंजाल बन गया है। ठेकेदार द्वारा बिना किसी ठोस कार्ययोजना के पूरी मुख्य सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे क्षेत्र की नागरिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
टूटती लाइनें, बहता पानी
🔔 यह भी पढ़ें...
खुदाई के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से नल और सीवरेज की पाइपलाइनें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। घंटों कीमती पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे न केवल जलसंकट गहरा रहा है बल्कि पूरी सड़क कीचड़ और गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है।
इस मार्ग पर स्कूल, अस्पताल और व्यावसायिक संस्थान स्थित हैं। आए दिन स्कूल बसें इन गड्ढों में फंस रही हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। बुजुर्गों और मरीजों का इस उबड़-खाबड़ रास्ते से निकलना दूभर हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि वाहनों के निकलने से पत्थर उछलकर दुकानों में आ रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान और चोट लगने का डर बना रहता है।
स्थानीय नागरिकों ने कई बार नगर पालिका अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है।




टॉप न्यूज़









शेयर करें










































