कृषक कल्याण वर्ष 2026:
आगर–मालवा के किसान के सुझाव पहुचेंगे म.प्र. के कृषि नीति निर्माताओं तक
🔔 यह भी पढ़ें...
आगर–मालवा। जिले के लिए यह अत्यंत गौरव, हर्ष एवं सम्मान का विषय है कि जिले के प्रगतिशील कृषक एवं जिला अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ रामनारायण तेजरा को कृषक कल्याण वर्ष 2026 में कृषकों के लिए आयोजित कृषि आयामों की गतिविधियों की कार्य योजना तैयार करने हेतु भोपाल में आयोजित गोलमेज सम्मेल में सम्मिलित होने के लिए संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल द्वारा मनोनीत किया गया है।गोलमेज सम्मेल कृषकों की उन्नति एवं खुशहाली, कृषि उत्पादन में वृद्धि, कृषि विभागीय योजनाओं में सुधार, कृषि में डिजिटलीकरण को बढ़ावा, कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने, तथा कम लागत में अधिक उत्पादन, डिलेवरी सिस्टम को सरल, सलभ एवं समयबद्ध करने एवं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होगी।उक्त सम्मेलन में रामनारायण तेजरा द्वारा आगर–मालवा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले की कृषि व्यवस्था में सुधार, कृषक हितैषी नीतियों, नवाचार एवं व्यावहारिक सुझावों को शासन स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे जिले के किसानों को प्रत्यक्ष एवं दीर्घकालिक सुझाव प्राप्त होकर किसान सशक्त एवं समृद्ध होगा।
यह मनोनयन न केवल रामनारायण तेजरा की व्यक्तिगत योग्यता, अनुभव एवं कृषक हित में किए गए सतत प्रयासों की पहचान है, बल्कि आगर–मालवा जिले की कृषि क्षमता, जागरूकता और प्रगतिशील सोच का भी नतीजा हैं।“जब आगर–मालवा का किसान नीति निर्माण की मेज पर अपने सुझाव रखेगा तो जिले के साथ – साथ प्रदेश के किसानों एवं खेती की उन्नति होगी ।



मध्यप्रदेश









शेयर करें
















































