🔥 ट्रेंडिंग

होली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट सुनेरा पुलिस ने ग्राम पनवाड़ी में निकाला फ्लैग मार्च

शाजापुर। आगामी होली एवं धुलेंडी के त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में थाना सुनेरा प्रभारी अंकित मुकाती एवं उकवता चौकी प्रभारी रमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा ग्राम पनवाड़ी में गरिमामय फ्लैग मार्च निकाला गया।

मार्च क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरा, जिसका उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है।

पुलिस का यह फ्लैग मार्च एबी रोड से प्रारंभ हुआ। यहाँ से पुलिस बल रामलाल चौक पहुँचा, जहाँ से पैदल मार्च करते हुए बल इंदिरा कॉलोनी और जामा मस्जिद क्षेत्र से होते हुए मार्च पुनः एबी रोड पर आकर संपन्न हुआ।

शांति बनाए रखने की अपील

मार्च के दौरान थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने ग्रामीणों से चर्चा की और त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फ्लैग मार्च में सुनेरा थाने और उकवता चौकी का समस्त पुलिस बल शामिल रहा, जिसने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

हीरो मोटर साइकिल शोरूम में चले लात-घूंसे चले।

पनवाड़ी के संवेदनशील क्षेत्रों में तीसरी आंख का पहरा

नेशनल हाईवे 52 पर हादसाअनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई

सुनेरा में पुलिस का फ्लैग मार्च: हुड़दंगियों को चेतावनी, शांतिपूर्ण होली की अपील