🔥 ट्रेंडिंग

बच्चों को बांटी पिचकारी, मिठाईयां व होली के रंग

टेसू के फूलों के साथ मनाएंगे होली की खुशियां

शाजापुर। सर्व हिन्दू उत्सव समिति व होली उत्सव समिति द्वारा होली पर्व की मिठास बांटना प्रारंभ कर दिया है। जिन्होंने शुक्रवार को बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ होली पर्व मनाया। पदाधिकारियों ने बच्चों को पिचकारी, होली के रंग और मिठाई वितरित कर पर्व की शुभकामनाएं दी।

नगर में पांच दिनी होली पर्व मनाने की परंपरा है। जिसे इस वर्ष भी निभाया जाएगा। आयोजन के तहत प्रतिदिन सर्व हिन्दू उत्सव समिति व गठित होली उत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा नगरवासियों से सहयोग लिया जा रहा है। वहीं पर्व की तैयारियां भी की जा रही है। इसी कड़ी में सभी पदाधिकारी शुक्रवार को नगर की बस्तियों में पहुंचे जहां इन पदाधिकारियों ने बच्चों को पिचकारी के साथ रंग और मिठाईयां भी बांटी ताकि ये बच्चे भी हम सभी की तरह पर्व का आनंद ले सकें। इस अवसर पर होली पर्व के लिए प्रकाशित पम्प्लेट का वितरण भी सभी पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान सर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पं. आशीष नागर, महासचिव मनीष सोनी, सत्या वात्रे, सचिव राजेश पारछे, जलज ठाकुर, दीपक निगम, मनीष सिसोदिया, कैलाश सेन, मंगल नाहर, महेश प्रजापति, दिलीप सिंदल, सजय शर्मा, कुुं. महेंद्र पंवार, बालकृष्ण यादव, धर्मेंद्र शर्मा, होली उत्सव समिति संयोजक पं. गोविंद शर्मा, सचिव अंकित अंम्बावतिया, कोषाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा, संयोजक जीत पारछे, अतुल पालीवाल, राहुल परमार, सर्व हिन्दू उत्सव समिति उपाध्यक्ष विकास सिंदल, गोविंद देवतवाल, जीवन गुर्जर, राजेश गौड़, राज पारछे, प्रियांशु पारछे, हर्ष व्यास, सुनील चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्राकृतिक रंगों के साथ मनाएंगे पर्व

सभी पदाधिकारियों द्वारा टेसू के फूल भी एकत्रित किए जा रहे हैं। जिनसे होली के लिए रंग तैयार किए जाएंगे। सर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पं. आशीष नागर ने बताया कि होली का पर्व खुशियां और मिल-जुलकर एक-दूसरे के जीवन को खुशियों से रंगने का पर्व है। इसमें प्राकृतिक रंगों का उपयोग होना चाहिए। जिसके चलते टेसू के फूल एकत्रित किए जा रहे हैं जिनसे होली के रंग तैयार किए जाकर इसी से पर्व मनाया जाएगा।

हीरो मोटर साइकिल शोरूम में चले लात-घूंसे चले।

पनवाड़ी के संवेदनशील क्षेत्रों में तीसरी आंख का पहरा

नेशनल हाईवे 52 पर हादसाअनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई

सुनेरा में पुलिस का फ्लैग मार्च: हुड़दंगियों को चेतावनी, शांतिपूर्ण होली की अपील