किशोर सिंह राजपूत शाजापुर
शाजापुर । पुलिस लाइन परेड परिसर, विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने एवं तनाव प्रबंधन के उद्देश्य से हार्टफुलनेस अभ्यास पर आधारित नित्य ध्यान एवं प्रशिक्षणकार्यशाला का आयोजन किया गया
🔔 यह भी पढ़ें...

अधिकारी कर्मचारियों को हार्टफुलनेस रिलैक्सेशन ध्यान एवं प्रार्थना का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर हार्टफुलनेस संस्था की प्रशिक्षक रजनी के द्वारा ध्यान, रिलैक्सेशन एवं हार्टफुलनेस पद्धति के महत्व को सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाया गया।
उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान अभ्यास से मानसिक तनाव में कमी, एकाग्रता में वृद्धि होती है तथा कार्यस्थल पर सकारात्मक सोच एवं मानसिक संतुलन विकसित* होता है।
कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि तनावमुक्त एवं मानसिक रूप से सशक्त पुलिस बल न केवल अपने कर्तव्यों का बेहतर निर्वहन करता है, बल्कि आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील, सहयोगात्मक एवं सकारात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।



टॉप न्यूज़









शेयर करें










































