शाजापुर: हाईवे प्राइड होटल के पास ट्रेलर में भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
शाजापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 (NH-52) पर स्थित ‘हाईवे प्राइड’ होटल के समीप बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि ट्रेलर चालक की त्वरित निर्णय क्षमता और साहस के कारण एक बड़ी जनहानि और होटल को होने वाले नुकसान को बचा लिया गया।
🔔 यह भी पढ़ें...
कैसे हुई घटना?
जानकारी के अनुसार, ट्रेलर का चालक वाहन खड़ा कर ” होटल पर नाश्ता करने गया था। इसी दौरान ट्रेलर के के पिछले हिस्सा से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। होटल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही चालक की नजर अपनी जलती हुई गाड़ी पर पड़ी, वह घबराने के बजाय तुरंत वाहन की ओर लपका।



टॉप न्यूज़










शेयर करें










































