मक्सी।आगामी त्योहारों होली, रंगपंचमी और पवित्र माह रमजान को दृष्टिगत रखते हुए मक्सी पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नगर में शांति, आपसी भाईचारा और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी संजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों पर भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।
प्रमुख क्षेत्रों में पुलिस की दस्तक
🔔 यह भी पढ़ें...
मार्च नगर के मुख्य बाजार, व्यस्ततम चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। मार्च के माध्यम से पुलिस ने नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और स्पष्ट संदेश दिया कि पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
थाना प्रभारी संजय वर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे सभी त्योहारों को मिल-जुलकर और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।
सतर्कता किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा न करें।
सुरक्षा संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

हुड़दंग करने वाले और शांति भंग करने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
इस पैदल मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, जिसने नगर के चप्पे-चप्पे का जायजा लिया ताकि नागरिक निर्भय होकर अपने पर्व मना सकें।



टॉप न्यूज़










शेयर करें










































