🔥 ट्रेंडिंग
Category: राज्य शहर

नलखेड़ा में वृद्धजनों के सम्मान हेतु कार्यक्रम आयोजित

नलखेड़ा में वृद्धजनों के सम्मान हेतु कार्यक्रम आयोजित

नलखेड़ा। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में वृद्धजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से “संगम – गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन” कार्यक्रम का आयोजन मांगलिक भवन, ब्रह्माकुमारी आश्रम, नलखेड़ा में किया गया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी आश्रम आगर से पधारी किरण दीदी ने वृद्धजनों को राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया एवं इसके मानसिक, शारीरिक तथा आत्मिक लाभों की जानकारी दी। इसके पश्चात इकलेरा से पधारी बी.के. शकुन दीदी द्वारा वृद्धजनों को उपयोगी शारीरिक गतिविधियाँ कराई गईं।
नलखेड़ा सेवा केंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी रुक्मिणी दीदी ने सभी वृद्धजनों को श्रीफल, माला एवं शाल पहनाकर सम्मानित किया तथा सेवा केंद्र पर नियमित राजयोग ध्यान हेतु आमंत्रित किया।
कार्यक्रम के दौरान श्री गणेश जी जायसवाल ने ब्रह्माकुमारी आश्रम का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। वहीं श्रीमती लता तिवारी ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए संस्था से जुड़ने से प्राप्त लाभों एवं जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन रुक्मणी दीदी द्वारा किया गया। आयोजन में मप्र जन अभियान परिषद् द्वारा गठित सेक्टर क्रमांक 1 की नगर विकास प्रस्फुटन समिति नलखेड़ा के अध्यक्ष श्री गोविंद विश्वकर्मा एवं श्री प्रकाशचंद शर्मा ब्लाक समन्वयक का सराहनीय सहयोग रहा।

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में वार्षिक उत्सव विदाई समारोह आयोजित

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में वार्षिक उत्सव विदाई समारोह आयोजित

नलखेड़ा। स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में विद्यालय में वर्ष भर में आयोजित गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश त्रिवेदी एवं विशेष अतिथि अमेरिका में आर्मी में साइबर सिक्योरिटी विभाग में असिस्टेंट लेफ्टिनेंट ग्राम धरोला निवासी नवीन पाटीदार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर जगदीश कुलमी ने की।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उसके बाद अतिथियों का स्वागत उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश बंसिया एवं अन्य शिक्षकों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्राचार्य ओमप्रकाश बंसिया द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में शैक्षणिक वर्ष में विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देखकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को अतिथियों ने संबोधित करते हुए 12वीं के छात्रों को विदाई देते हुए परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर देश सेवा करने का आह्वान किया गया।

पिछले सत्र में सेवानिवृत शिक्षकों का भी किया सम्मान

कार्यक्रम में संकुल अंतर्गत पिछले सत्र में जो शिक्षक सेवानिवृत हुए थे उनमें शिवनारायण गुर्जर, मधुबाला पालीवाल, निर्भयसिंह यादव एवं भंवरलाल मेघवाल का भी शाल एवं श्रीफल से स्वागत कर सम्मान किया गया।

11वीं के विद्यार्थियों ने 12वीं के छात्रों को दी विदाई

विदाई समारोह में कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा उज्जवल भविष्य के साथ 12वीं के छात्रों को विदाई दी गई। छात्रों द्वारा 12वीं कक्षा के छात्रों को प्रतीक चिन्ह देकर विदाई दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक महेश पाटीदार कृष्णा कुशवाह, रजक मंसूरी, अता अली, भूपेंद्र सिसोदिया, सोनू शर्मा, कामना जाधव, कैलाश विट्ठल, श्रीमती शानू, घनश्याम पाटीदार सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन उषा शर्मा एवं श्याम पाटीदार द्वारा किया गया एवं आभार शिक्षक अजय सोगानी द्वारा व्यक्त किया गया।

हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने का एक स्पष्ट ब्लूप्रिंट है यह बजट

संवाददाता आरबी सोनू मीणा उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने केंद्रीय बजट 2026-27 प्रस्तुत होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के मूल ध्येय को परिलक्षित करता है। यह दूरदर्शी, सर्वस्पर्शी एवं सर्वसमावेशी बजट, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की … Read more

शाजापुर में  लक्ष्मण सिंह जी का भव्य स्वागत

शाजापुर दौरे पर पधारे पूर्व सांसद  लक्ष्मण सिंह जी का करणी सेना परिवार शाजापुर द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में  अजीत सिंह खड़ी डोडिया और जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों की थाप पर पुष्प वर्षा कर माला पहनाकर और साफा बांधकर उनका स्वागत किया गया। … Read more

लालच में लगी लाखों की चपत

शेयर बाजार में बड़ी कमाई का लालच देकर 68 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस कर रही जांच शाजापुर। जिले के कालापीपल क्षेत्र में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने शेयर बाजार में मोटा लाभ दिलाने का लालच देकर फर्जी लिंक भेजी और निवेश के नाम पर करीब 68 लाख … Read more

चोरों के हौसले बुलंद खुलेआम कर रहे वरदात

शाजापुर। जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र के ग्राम नांदनी से अज्ञात बदमाश एक डंफर चोरी कर ले गए। डंफर भारत पेट्रोल पंप के पास खड़ा किया गया था, जो रात में चोरी हो गया। घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, जिनमें बदमाश … Read more

नेशनल हाईवे-52 पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, हादसे में 6 यात्री घायल

शाजापुर नेशनल हाईवे-52 पर अनियंत्रित होकर पलटी कार हादसे में 6 घायल शाजापुर | जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-52 पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार 6 घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम … Read more

कृष्ण जन्मोत्सव मे जमकर झूमे श्रद्धालु नंद घर आनंद भयो के जयकारों से गूंजा पांडाल

नगर पोलायाकला के बस स्टैंड पर चल रही चतुर्थ दिवस की भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब पोलायाकला। मुकेश शर्मा नगर पोलायाकला के बस स्टैंड पर सार्वजनिक रामदेव सेवा समिति के द्वारा कराई जा रही भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर आज कृष्ण जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर कृष्ण जन्म … Read more

शाजापुर जिला अस्पताल इंजेक्शन चोरी करते युवक को पकड़ा,

शाजापुर जिला अस्पताल इंजेक्शन चोरी करते युवक को रंगे हाथ पकड़ा, प्रबंधन की चुप्पी पर उठे सवाल शाजापुर | जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शनिवार को अस्पताल परिसर में संदिग्ध रूप से इंजेक्शन चोरी कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों और स्टाफ की सजगता से रंगे … Read more

शाजापुर जेल चौराहे के पास सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

शाजापुर जेल चौराहे के पास सड़क हादसे में बाइक सवार घायल शाजापुर। लालघाटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जेल चौराहे के पास बीती रात करीब 12 बजे एक अनियंत्रित बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात युवक  शराब के नशे में था, जिसके कारण वह अपनी मोटरसाइकिल से … Read more

मद्य निषेध संकल्प दिवस नशामुक्ति रैली का आयोजन,

मद्य निषेध संकल्प दिवस नशामुक्ति रैली का आयोजन, मानव श्रृंखला बनाकर दिया नशामुक्ति का संदेश
नशामुक्ति शपथ भी दिलाई गई

आगर-मालवा/महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि, मद्य निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार का सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आगर नगर में नशामुक्ति जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि गायत्री परिवार एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता रही। रैली में विद्यार्थियों द्वारा नशामुक्ति के नारे लगाएं गए। इस दौरान विशाल मानव श्रृंखला बनाते हुए नशे के विरोध में जनजागरण भी किया गया।
मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथिगणों द्वारा गायत्री परिवार द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग विजय चौरसिया ने जनसमुदाय को नशे के नुकसान से अवगत करवाया। शाखा प्रभारी सामाजिक न्याय निलेश झांसिया ने बताया कि राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस’- 1933 का आरंभ भी केंद्र सरकार द्वारा किया गया है। जिसके माध्यम से नशा मुक्ति हेतु परामर्श एवं सहायता भी आमजन द्वारा ली जा सकती है। इस दौरान नशामुक्ति प्रचार रथ के द्वारा भी नशामुक्ति को लेकर जान-जागरूकता फैलाई गई।
आयोजन के दौरान शिक्षा विभाग से शिवनारायण भिलाला ने गीत की प्रस्तुति एवं गायत्री परिवार द्वारा नशा मुक्ति गीत के माध्यम से नशामुक्ति का वातावरण निर्मित किया। आभार प्रदर्शन सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुषमा भिड़ौरिया द्वारा किया गया।

कलेक्टर ने ग्राम गणेशपुरा में उचित मूल्य राशन दुकान,

कलेक्टर ने ग्राम गणेशपुरा में उचित मूल्य राशन दुकान

विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

आगर मालवा।कलेक्टर प्रीति यादव ने शुक्रवार को जिले के ग्राम गणेशपुरा में शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान,प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सर्वप्रथम कलेक्टर ने ग्राम की उचित मूल्य राशन दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, स्टॉक पंजी, पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन वितरण एवं पारदर्शिता की स्थिति की जांच की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित मात्रा एवं गुणवत्ता के अनुरूप ही राशन का वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने दुकान परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने एवं सभी पात्र परिवारों को प्रतिमाह समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने दुकान पर उपस्थित हितग्राहियों से फीडबैक भी प्राप्त किया।
इसके पश्चात कलेक्टर ने ग्राम के शासकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बच्चों की कम उपस्थिति पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संस्था प्रमुख को निर्देश दिए कि पालकों से संपर्क कर समझाइश दी जाए तथा उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में ऐसा सकारात्मक वातावरण बनाया जाए, जिससे बच्चे स्वयं स्कूल आने के लिए प्रेरित हों। कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में बच्चों की कम उपस्थिति पाए जाने पर संस्था प्रमुख के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षाओं में जाकर शिक्षण गुणवत्ता की भी जांच की।तदुपरांत कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों एवं गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को प्रदाय की जा रही सेवाओं, पोषण आहार, टीकाकरण एवं केंद्र की साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मेनू अनुसार बच्चों को गर्म, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान किया जाए तथा केंद्र में स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि टीकाकरण सत्र के माध्यम से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। कोई भी बच्चा एवं गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित नहीं रहे।
पिपलियाखेड़ा बालाजी में निर्माण कार्यां को देखा
कलेक्टर ने पिपलिया खेड़ा बालाजी सोयत पहुंचकर निर्माणधीन कार्यां का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में निर्माणाधीन पार्किंग स्थल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कार्य की गुणवत्ता परखी और गुणवत्ता के साथ कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को प्रदान किये। उल्लेखनीय है कि पिपलियाखेड़ा बालाजी मंदिर में 1 करोड़ 3 लाख रुपए की लागत से पार्किंग, इलेक्ट्रि्रफिकेशन एवं शेड निर्माण कार्य प्रचलित है।
भ्रमण के दौरान एसडीएम सर्वेश यादव, खाद्य आपूर्ति मालवीय कार्यपालन यंत्री, ईआरईएस तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अमृत पीने वाले देव एवं जहर पीने वाले महादेव के समान पंडित चतुर्भुज चतुर्वेदी

अमृत पीने वाले देव एवं जहर पीने वाले महादेव के समान पंडित चतुर्भुज चतुर्वेदी

नलखेड़ा। देव और दानव ने मिलकर समुद्र मंथन किया । समुद्र ‌मंथन में 14 रत्न सहित जहर भी निकला। अमृत और रत्न सभी ने आपस में बांट लिए मगर जब जहर का नंबर आया तो सभी घबरा गए कि इस हलाहल को कौन पिएगा। सभी ने देवताओं से विनती करी लेकिन कोई भी राजी नहीं हुआ अंत में बाबा भोलेनाथ ने विष को अपने गले में धारण किया तभी तो उन्हें नीलकंठ के नाम से जाना जाता है अमृत पीने वाले देव एवं विष पीने वाले महादेव कहलाए यानी देवों के देव महादेव आपने कहा कि इंसान एक दूसरे से प्रेम करें एवं निंदा का भाव छोड़कर सत्संगी बने सत्संग ही आपको इस भव से पार लगाएगा शिव पुराण कथा अनेक जगह होती है कई लोग कथा में पहुंचकर कथा श्रवण भी करते हैं लेकिन किस्मत वाले वही लोग होते हैं जो महापुराण कथा सुनकर उसे अपने जीवन में उतारकर भोलेनाथ के प्रिय हो जाते हैं कथा के छठवें दिवस भारी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही ।कथा के विश्राम पर जजमानों द्वारा आरती पूजन कर प्रसाद का वितरण किया गया ।कल दिनांक 31 जनवरी को महाशिवपुराण कथा के विश्राम के साथ ही विगत 7 दिनों से चल रहा नव कुंडात्मक यज्ञहवन का भी समापन होगा । इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन रखा गया है सभी भक्तजनों से भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने का भी निवेदन किया गया है।

प्रदेश का हर वर्ग परेशान, मुख्यमंत्री है जिम्मेदार

शाजापुर। मप्र के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव शुक्रवार दोपहर शाजापुर पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष जयंत सिकरवार के निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। यादव ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। किसान, युवा, … Read more

हाईवे पर कार्रवाई करने पहुंची अधिकारियों की टीम

परिवहन व यातायात विभाग ने नियम विरुद्ध संचालित वाहनों से वसूले 13000 शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफन द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में परिवहन विभाग एवं यातायात थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से शाजापुर क्षेत्र में स्कूली वाहन, स्लीपर बस/अन्य वाहनों की सघन चेकिंग कार्यवाही की गई। जिला परिवहन अधिकारी रीना किराड़े ने बताया कि … Read more

गायत्री शक्तिपीठ में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्राण प्रतिष्ठा दिवस

राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, डायल-112 ने पहुंचाया वन विभाग के सुपुर्द

हज यात्रा पर जा रहे हज यात्री का नूरानी मस्जिद में भावभीना स्वागत,

अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन। 

जमीन के सीमांकन के दौरान खूनी संघर्ष, पटवारी के सामने चलीं तलवारें और लाठियां