किसानो को भविष्य की सिंचाई योजना के बारे जानकारी दी

नलखेड़ा। तहसील केग्राम सेमलखेड़ी,निपानिया खिची में मोहनपुरा कुंडलिया परियोजना प्रबंधन इकाई राजगढ़, जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त परियोजना संचालक शुभंकर बिस्वास सहायक प्रबंधक सुशील परमार,सहायक प्रबंधक निर्मल पाटीदार एवं परियोजना के इंजीनियरों द्वारा संयुक्त रूप से साइट विज़िट किया गया।
साइट विज़िट के दौरान OMS सिस्टम,पाइपलाइन नेटवर्क एवं जल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा किसानों से प्रत्यक्ष संवाद कर परियोजना की प्रगति,जल वितरण की स्थिति एवं भविष्य की सिंचाई योजना के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। किसानों द्वारा परियोजना से मिल रहे लाभों के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया दी गई समय पर पानी मिलने से फसलों की स्थिति में सुधार की जानकारी साझा की गई।
किसानों ने अधिकारियों एवं इंजीनियरों का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए गेहूं, धनिया एवं सरसों से तैयार किए गए गुलदस्ते भेंट किए जो उनके संतोष एवं परियोजना के प्रति विश्वास को दर्शाता है।
साइट विज़िट का मुख्य उद्देश्य फील्ड लेवल पर कार्यों की समीक्षा करना, किसानों की समस्याओं को समझना तथा परियोजना को और अधिक प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु आवश्यक निर्देश देना रहा, ताकि आगामी सिंचाई सत्र में किसानों को निर्बाध एवं सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
- टॉप न्यूज़:राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, डायल-112 ने पहुंचाया वन विभाग के सुपुर्द
- टॉप न्यूज़:हज यात्रा पर जा रहे हज यात्री का नूरानी मस्जिद में भावभीना स्वागत,
- टॉप न्यूज़:अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन।
- टॉप न्यूज़:जमीन के सीमांकन के दौरान खूनी संघर्ष, पटवारी के सामने चलीं तलवारें और लाठियां
- टॉप न्यूज़:शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल
- टॉप न्यूज़:शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल
- टॉप न्यूज़:गायत्री शक्तिपीठ में 39वां स्थापना दिवस 9 मई को, मां को लगेगा छप्पन भोग
- टॉप न्यूज़:खेत में युवक की दो दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी
- टॉप न्यूज़:कालापीपल के कमालपुर में बड़ा हादसा, डबरी में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत
- टॉप न्यूज़:भुगतान में देरी से आक्रोशित किसान, केंद्रीय बैंक लालघाटी पर जोरदार प्रदर्शन
- टॉप न्यूज़:राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, डायल-112 ने पहुंचाया वन विभाग के सुपुर्द
- टॉप न्यूज़:हज यात्रा पर जा रहे हज यात्री का नूरानी मस्जिद में भावभीना स्वागत,
- टॉप न्यूज़:अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन।
- टॉप न्यूज़:जमीन के सीमांकन के दौरान खूनी संघर्ष, पटवारी के सामने चलीं तलवारें और लाठियां
- टॉप न्यूज़:शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल
- टॉप न्यूज़:शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल
- टॉप न्यूज़:गायत्री शक्तिपीठ में 39वां स्थापना दिवस 9 मई को, मां को लगेगा छप्पन भोग
- टॉप न्यूज़:खेत में युवक की दो दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी
- टॉप न्यूज़:कालापीपल के कमालपुर में बड़ा हादसा, डबरी में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत
- टॉप न्यूज़:भुगतान में देरी से आक्रोशित किसान, केंद्रीय बैंक लालघाटी पर जोरदार प्रदर्शन
राज्य शहर
दो प्रकरण पंजीबद्ध, एक आरोपी गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर-ट्राली व अवैध रेत जप्त
थाना नवेगांव क्षेत्र अंतर्गत अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर बालाघाट पुलिस की सख्त कार्यवाही दैनिक विराट सवेरा। बालाघाट पुलिस द्वारा जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी क्रम में थाना नवेगांव क्षेत्र अंतर्गत वैनगंगा नदी घाट से अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं … Read more
पंचायत चरेगांव में “संकल्प से समाधान” अभियान शिविर का हुआ आयोजन
पंचायत चरेगांव में “संकल्प से समाधान” अभियान शिविर का हुआ आयोजन विराट सवेरा बालाघाट। ग्राम पंचायत चरेगांव में शासन की जनकल्याणकारी पहल “संकल्प से समाधान अभियान” के अंतर्गत 28 जनवरी को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर त्वरित समाधान करना रहा। शिविर में ग्रामीणों … Read more
अरुण यादव पोलायकलां पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत,
केन्द्र की मोदी सरकार हिंदुत्व के नाम पर जातियों को बांट रही है पोलायकला । मुकेश शर्मा पोलायकला के दौरे पर आए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव शुक्रवार 11 बजे पोलायकलां पहुंचे। कांग्रेस कार्यालय पर उनका जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेमनारायण मरेठिया, … Read more
गणतंत्र दिवस पर ग्राम कनकी के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में वितरित हुई प्रोत्साहन राशि विराट सवेरा बालाघाट। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर ग्राम पंचायत कनकी में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि … Read more
किसानो को भविष्य की सिंचाई योजना के बारे जानकारी दी
असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण
असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण

सोयतकलां। विभिन्न क्षेत्रों में हुई असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया गया। एसडीएम, तहसीलदार, कृषि विकास अधिकारी एवं हल्का पटवारियों के संयुक्त दल द्वारा अनुभाग क्षेत्र सुसनेर, नलखेड़ा के ग्राम गुराडिया खाती, धनोरा, टिकोन एवं गुंजारिया तथा अनुभाग क्षेत्र आगर बड़ौद के ग्राम तनोडिय़ा, ठिकरिया, भांचाखेड़ी, गुंदी सहित अन्य ग्रामों में प्रभावित फसलों का निरीक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण किया गया।
निरीक्षण के दौरान किसानों को परामर्श दिया गया कि वे अपनी प्रभावित फसलों की जानकारी अनिवार्य रूप से 72 घंटे के भीतर फसल बीमा कंपनी को उपलब्ध कराएं, जिससे उन्हें फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त हो सके. साथ ही किसानों को फसल बीमा से संबंधित शिकायत एवं सूचना दर्ज कराने हेतु बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर संपर्क करने के लिए भी अवगत कराया गया. अनुभाग क्षेत्र आगर के ग्रामों के भ्रमण के दौरान विधायक मधु गहलोत, जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, भेरूसिंह चौहान, किसान नेता डूंगरसिंह सिसौदिया, राघवसिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे. इस दौरान एसडीएम मिलिन्द ढोके, नायब तहसीलदार गिरीश सूर्यवंशी, संबंधित हल्का पटवारी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे. इसी प्रकार सुसनेर, नलखेड़ा क्षेत्र में गठित संयुक्त दल में एसडीएम सर्वेश यादव, उपसंचालक कृषि विजय चौरसिया, तहसीलदार नलखेड़ा प्रियंक श्रीवास्तव, तहसीलदार बड़ागांव अरूण चंद्रवंशी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड नलखेड़ा रायसिंह मोर्य, कृषि विस्तार अधिकारी आनंद पटेल, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रतिनिधि हेमन्त पाटीदार सहित संबंधित हल्का पटवारी उपस्थित रहे।
स्कूलों में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति रहे – कलेक्टर यादव

स्कूलों में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति रहे – कलेक्टर यादव
अतिरिक्त कक्षाएं संचालित बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करवाए
स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
आगर-मालवा। जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के पालकों से संपर्क कर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। आगामी बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर विद्यार्थियों को पिछले पाँच वर्षों के प्रश्न-पत्रों एवं लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त “वन लाइनर” के माध्यम से सघन तैयारी कराई जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने गुरुवार को स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए।

कलेक्टर ने कहा कि किसी भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम खराब नहीं होना चाहिए। अंतिम समय में शिक्षक पूरी गंभीरता के साथ विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी कराएं, जिससे जिले का बोर्ड परीक्षा परिणाम अपेक्षानुसार बेहतर हो सके। बैठक में कलेक्टर द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की विस्तृत एवं बिंदुवार समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एम.के. जाटव, एडीपीसी श्सौरभ जैन, एपीसी श्दिनेश कुंभकार, रजनीश स्वर्णकार, गंगाराम मेवाड़ा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, संकुल प्राचार्य एवं जिले के समस्त प्राचार्य उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिले में संचालित शासकीय विद्यालयों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने समस्त शासकीय विद्यालयों में प्राचार्य, शिक्षक एवं अतिथि शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन शिक्षकों द्वारा ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं की जा रही है, उनके विरुद्ध नोटिस जारी कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में अपार आईडी एवं छात्रवृत्ति प्रकरणों की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने घोर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जो प्राचार्य अथवा संस्था प्रमुख निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाए। इसके अतिरिक्त यू-डाइस पोर्टल पर प्रविष्टियों के संबंध में बीआरसी को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग की संतोषजनक स्थिति नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। लेवल-वन अधिकारी विशेष प्रयास करें ताकि आगामी माह में विभाग ‘ए’ श्रेणी प्राप्त कर सके। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं है।
जीवन में कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं सिर्फ आत्मविश्वास होना चाहिए
करियर काउंसलिंग के तहत अपर डिप्टी कलेक्टर व बीएमओ ने दिए छात्र छात्रों को टिप्स पोलायकला । मुकेश शर्मा पोलायकला के सांदीपनि विद्यालय में गुरुवार को अपर डिप्टी कलेक्टर अंकिता पाटकर और बीएमओ डॉ. महेंद्र परमार ने छात्रों को करियर काउंसलिंग दी। उन्होंने विद्यार्थियों को एमपीपीएससी और यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त … Read more
अभयपुर में स्कूल की बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
अभयपुर में स्कूल की बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत शाजापुर। सुनेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अभयपुर में एक सड़क हादसा हुआ। अभयपुर में स्कूल बस की चपेट में आने से गाँव की ही एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई। मृत महिला की पहचान बूंदी … Read more
घर में घुसकर अलमारी में रखे लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर
घर में घुसकर अलमारी में रखे लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर शाजापुर। जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सूने घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर चुरा … Read more
सूने घर से लाखों रुपए का माल और नकदी चुरा ले गए बदमाश
सूने घर से लाखों रुपए का माल और नकदी चुरा ले गए बदमाश शाजापुर। जिले में चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक बार फिर चोरों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरछा थाना क्षेत्र के ग्राम देन्दला में चोरों ने सूने घर में … Read more
कलेक्टर ने एसडीएम व तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर ने एसडीएम व तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
संधारित नस्तियों एवं लंबित प्रकरणों की ली विस्तृत जानकारी
नलखेड़ा।कलेक्टर प्रीति यादव ने बुधवार को जिले के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और तहसील आगर का औचक निरीक्षण कर न्यायालयीन कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने न्यायालयों में संधारित नस्तियों, अभिलेखों की स्थिति एवं लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली।
कलेक्टर ने न्यायालयों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के प्रकरणों की जानकारी ली। प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित एसडीएम और तहसीलदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राजस्व से जुड़े प्रकरण आमजन के हितों से सीधे जुड़े होते हैं
इनका समय-सीमा में निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नस्तियों के सुव्यवस्थित संधारण, रिकॉर्ड की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अभिलेखों का सही एवं व्यवस्थित रख-रखाव न केवल कार्य में पारदर्शिता लाता है, बल्कि आम नागरिकों को भी समय पर न्याय दिलाने में सहायक होता है। कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों को चिन्हित कर उनके शीघ्र निराकरण हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए तथा कहा कि अनावश्यक रूप से प्रकरण लंबित नहीं रहने चाहिए।
इस अवसर पर एसडीएम श्री मिलिन्द ढ़ोके, तहसीलदार आगर विजय सेनानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण
असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण
आगर-मालवा।जिले में 27 जनवरी को विभिन्न क्षेत्रों में हुई असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया गया।
एसडीएम, तहसीलदार, कृषि विकास अधिकारी एवं हल्का पटवारियों के संयुक्त दल द्वारा अनुभाग क्षेत्र सुसनेर-नलखेड़ा के ग्राम गुराडिया खाती, धनोरा, टिकोन एवं गुंजारिया तथा अनुभाग क्षेत्र आगर-बड़ौद के ग्राम तनोड़िया, ठिकरिया, भांचाखेड़ी, गुंदी सहित अन्य ग्रामों में प्रभावित फसलों का निरीक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण किया गया।
निरीक्षण के दौरान किसानों को परामर्श दिया गया कि वे अपनी प्रभावित फसलों की जानकारी अनिवार्य रूप से 72 घंटे के भीतर फसल बीमा कंपनी को उपलब्ध कराएं, जिससे उन्हें फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त हो सके। साथ ही किसानों को फसल बीमा से संबंधित शिकायत एवं सूचना दर्ज कराने हेतु बीमा कंपनी के टोल-फ्री नंबर 14447 पर संपर्क करने के लिए भी अवगत कराया गया।
इस दौरान एसडीएम मिलिन्द ढोके, नायब तहसीलदार श्गिरीश सूर्यवंशी, संबंधित हल्का पटवारी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
इसी प्रकार सुसनेर-नलखेड़ा क्षेत्र में गठित संयुक्त दल में एसडीएम श्री सर्वेश यादव, उपसंचालक कृषि विजय चौरसिया, तहसीलदार नलखेड़ा प्रियंक श्रीवास्तव, तहसीलदार बड़ागांव श्री अरूण चंद्रवंशी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड रायसिंह मोर्य, कृषि विस्तार अधिकारी आनंद पटेल, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रतिनिधि श्री हेमन्त पाटीदार सहित संबंधित हल्का पटवारी उपस्थित रहे।
ससुराल वाले की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खाया जहर
ससुराल वाले की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खाया जहर वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री से मांगी मौत की सजा शाजापुर। जिले के द्वारका कॉलोनी निवासी एक युवक द्वारा ससुराल पक्ष से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुरादपुर रोड पर बुधवार को गौरव शर्मा नामक युवक ने जहरीले पदार्थ का … Read more
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, डायल 112 ने पहुँचाया अस्पताल
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, डायल 112 ने पहुँचाया अस्पताल शाजापुर। नेशनल हाईवे 52 पर ग्राम भीलवाड़ा के पास जैन ढाबा सोया प्लांट के सामने एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सोनू (25 वर्ष) पिता राम चरण, निवासी महुआ खेड़ा (गुना) और … Read more




शेयर करें









