🔥 ट्रेंडिंग
Category: राज्य शहर

कार ओर बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत,

शाजापुर। शुजालपुर स्टेड हाईवे 41 पर एक  सड़क दुर्घटना हो हुई, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई और एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कार के सामने अचानक मोटरसाइकिल आ गई। मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट … Read more

रक्षक ही निकला भक्षक रेलवे अटेंडर गिरफ्तार

बैरागढ़ स्टेशन पर ‘कछुओं’ का काला कारोबार: 311 कछुओं के साथ रेलवे अटेंडर गिरफ्तार, ₹2500 के लालच में बना तस्कर! भोपाल। राजधानी भोपाल के संत हिरदाराम (बैरागढ़) रेलवे स्टेशन पर आज आरपीएफ (RPF) ने वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक बैग की तलाशी ली गई, … Read more

न्याय के लिए दर-दर भटक रहा बुजुर्ग और उसका परिवार

न्याय के लिए दर-दर भटक रहा बुजुर्ग और उसका परिवार शाजापुर। जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम इमली खेड़ा में सोमवार शाम 6:00 बजे जमीनी विवाद के चलते विपक्षियों द्वारा एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है मामले में बुजुर्ग और उसके परिवार ने कोतवाली थाने पर मामला दर्ज कराया … Read more

तार्किक विसंगति में पाये गये मतदाता का नाम सूची में यथावत दर्ज रहेगा

तार्किक विसंगति में पाये गये मतदाता का नाम सूची में यथावत दर्ज रहेगा  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बाफना शाजापुर।भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार एसआईआर 2026 में मतदाता की मैपिंग के दौरान मतदाता के नाम पिता के नाम में सरनेम नाम की स्पेलिंग या मात्रा में त्रुटि … Read more

सड़क किनारे रखे पाइपों से टकराया ट्रैक्टर

शाजापुर। सुनेरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम जलोदा के पास एक सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम डांगीचा निवासी गोविन्द (20 वर्ष), पिता पप्पू जी, शाजापुर मंडी में अपनी प्याज की उपज बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस गांव लौट रहा था। तभी जलोदा के समीप सड़क किनारे रखे पाइपों में … Read more

कलेक्टर ने किया पेट्रोल पंपो का निरीक्षण

किरनापुर में पेट्रोलपंपो का किया गया निरीक्षण विराट सवेरा बालाघाट । जिले में संचालित पेट्रोलपंपों पर शासन द्वारा निर्धारित मापदण्‍ड के अनुसार सुविधाओं की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्‍टर  मृणाल मीना के निर्देश पर राजस्‍व एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप … Read more

शासकीय हाई स्कूल टुकराना में पाँच दिवसीय कॅरियर मेला एवं काउंसलिंग हुई

शाजापुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय हाई स्कूल टुकराना में संस्था प्राचार्य  राधावल्लभ कारपेंटर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के नोडल शिक्षक  रोहित कुमार मालवीय ने इस पाँच दिवसीय कॅरियर मेले का सफल क्रियान्वयन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य में अपने कॅरियर के प्रति जागरूक करना तथा विविध विकल्पों की जानकारी एवं मार्गदर्शन … Read more

तीन घंटे बाद भी कलेक्टर के नहीं आने पर SDM को सौंपा ज्ञापन

शाजापुर।जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) के कार्यकर्ताओं ने एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को पद से हटाए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जयस कार्यकर्ताओं ने राजराजेश्वरी मंदिर से पैदल रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया और कलेक्टर को ही ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। जयस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से … Read more

शाजापुर में चलती स्कूटी में लगी आग

शाजापुर। ग्राम खेड़ा पहाड़ में इवेंट में शामिल होने जा रहे एक युवक की स्कूटी में अचानक आग लग गई जब वह शाजापुर रेल्वे क्रॉसिंग के पास पहुंचे ही थे गाड़ी से धुवां उठता देख स्कूटी सवार ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए स्कूटी रोकी और गाड़ी में ही पानी का कैंपर रखा हुआ था, जिसे … Read more

प्रेम से ही बांके बिहारी मिलते हैं पंडित सत्येंद्र कृष्ण महाराज वृंदावन

पोलायकलां मुकेश शर्मा  नगर पोलायकला। के बस स्टैंड पर चल रही भागवत कथा के छठे दिन सोमवार को भागवताचर्य पंडित सत्येंद्र कृष्ण महाराज ने भक्तों को कथा श्रवण करवाते हुए कहा कि जीवन जीने के तरीके होते हैं कोई धन के लिए जीता है तो कोई ऐशो आराम के लिए परंतु परमात्मा के लिए भी … Read more

मक्सी में महापुरुषों के बैनर फाड़ने वाले आरोपी गिरफ्तार

मक्सी। नगर में आयोजित ‘विराट हिंदू उत्सव सम्मेलन’ से पूर्व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। 23 जनवरी की शाम की है। नगर के तालाब की पाल स्थित श्रीराम गार्डन पर ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन होना था। कार्यक्रम की तैयारी … Read more

महिलाओं और युवाओं के लिए खोखला साबित हुआ केंद्र का बजट

  शूजालपुर।संयुक्त सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष  रचना जैन ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट महिलाओं, युवाओं, बेरोजगारों एवं किसानों के हितों को पूरी तरह नजरअंदाज करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में बड़े-बड़े वादे किए हैं, लेकिन आम जनता … Read more

स्कूल बस के ड्राइवर एकदम चक्कर आने से बड़ा हादसा टला

ब्रेकिंग न्यूज़ ब्राइट फ्यूचर विद्यालय बमतलाई माता  आज सुबह 9:30 बजे गुलाना हॉस्पिटल के पास बस ड्राइवर को एकदम से चक्कर आने के बाद बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया क्योंकि क्योंकि बस में लगभग 40 विद्यार्थी थे और अचानक ड्राइवर को चक्कर आ जाने के कारण बस डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई जिससे बड़ा … Read more

गिरवर मंडल में भव्य हिंदू सम्मेलन संपन्न, “एक पंगत–एक संगत” का दिया गया संदेश

शाजापुर। श्री गिरवर हनुमान मंदिर हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में गिरवर मंडल, शाजापुर में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में नगर एवं ग्रामीण अंचलों से विभिन्न समाजों के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्र चेतना का परिचय दिया। आयोजन का मूल … Read more

माता अंबिका प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन

माता अंबिका प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन

ध्वजा का चलसमारोह निकाला,जम्मा जागरण भी हुआ

सकलेचा बंधुओ ने बड़ी संख्या में लिया भाग

नलखेड़ा – मां बगलामुखी की पावन नगरी में स्थित सकलेचा गोत्रीय कुल भैरव के देवस्थान पर माता अंबिका की प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर द्विदिवसीय ध्वजा महोत्सव अंतर्गत नगर में ध्वजा का चल समारोह निकाला गया। वहीं रात्रि में जम्मा जागरण कार्यक्रम मैं भजन गायको द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। आयोजन में बड़ी संख्या में सकलेचा बंधुओ ने भाग लिया।
देशभर में फैले समस्त सकलेचा गोत्रीय बंधुओं के हाजरा – हुजूर कुल भैरव की प्रतिमा नलखेड़ा में स्थित है। जहां कुल भैरव के आंगन में माता अंबिका की प्रतिमा की प्रतिष्ठा एक वर्ष पूर्व की गई थी।

प्रतिष्ठा की प्रथम वर्ष गांठ पर ध्वजा महोत्सव का धार्मिक आयोजन के अंतर्गत शनिवार प्रातः 10 बजे श्री चंदा प्रभु जैन श्वेतांबर मंदिर जी से ध्वजा का पूजन के साथ नगर में गाजेबाजे व ढोल- ठमाको के साथ चल समारोह निकाला गया।
चल समारोह में लाभार्थी परिवार अपने सिर पर ध्वजा धारण कर चल रहे थे।
चल समारोह में सकलेचा बंधु पारंपरिक वेशभूषा में सफेद वस्त्र तथा गले में दुपट्टा डालकर शामिल थे।
महिलाएं केसरिया एवं लाल चुन्नी बेस व साड़ी पहनकर चल समारोह में चल रही थी।

प्रमुख मार्ग से चल समारोह बड़ा गणेश मंदिर पर पहुंचा जहां पर भगवान गजानन का पूजन कर माल्यार्पण किया गया। यहां से चल समारोह पांडिया कॉलोनी स्थित भैरूजी के देवस्थान पर पहुंचा जहां श्री सच्चियाय माता के परम भक्त अंकित भटेवरा रतलाम द्वारा विधि विधान के साथ ध्वजा चढ़ाने के लाभार्थी अनिलकुमार राजेशकुमार सकलेचा परिवार उज्जैन के द्वाराअभिजीत मुहूर्त में 12.39 पर भेरुजी के देवस्थान तथा अंबिका माता की छतरी पर नूतन ध्वजा चढ़ाई गई।
इसी के साथ विभिन्न लाभार्थी परिवारों द्वारा माता प्रतिमा व भेरूजी का अभिषेक, श्रृंगार आरती, कुंकू छापे,बालभोग आदि के कार्यक्रम अंकितजी भटेवरा द्वारा संपन्न करवायें गये। ध्वजा कार्यक्रम उपरांत जैन धर्मशाला में सकलेचा बंधुओं का सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।

-माता भजनों की दी गई प्रस्तुतियां –

कुल भैरव के देव स्थान पर शुक्रवार रात्रि को जम्मा जागरण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें कपिल राठौर एंड पार्टी द्वारा माताजी के भजनों के साथ अन्य धार्मिक भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गई।
जम्मा जागरण का कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा बड़ी संख्या में सकलेचा बंधु एवं महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित थी।

गायत्री शक्तिपीठ में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्राण प्रतिष्ठा दिवस

राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, डायल-112 ने पहुंचाया वन विभाग के सुपुर्द

हज यात्रा पर जा रहे हज यात्री का नूरानी मस्जिद में भावभीना स्वागत,

अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन। 

जमीन के सीमांकन के दौरान खूनी संघर्ष, पटवारी के सामने चलीं तलवारें और लाठियां