🔥 ट्रेंडिंग

शुजालपुर–खरदौनकलां सड़क निर्माण का भूमि पूजन,

*संवाददाता आरबी सोनू मीणा*

ग्राम उगली में शुजालपुर–खरदौनकलां सड़क के निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ₹78 करोड़ 57 लाख 52 हजार की स्वीकृत लागत से बनने वाली 32.76 किलोमीटर लंबी इस सड़क का विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उच्च शिक्षा मंत्री, म.प्र. शासन **Inder Singh Parmar** की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री  कृपाल जी मेवाड़ा,  विजय सिंह बैस, जिला पंचायत अध्यक्ष  हेमराज सिसोदिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता बंधु एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र में आवागमन को सुदृढ़ करेगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी। कालापीपल विधानसभा के समग्र विकास की दिशा में यह परियोजना एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों ने समस्त क्षेत्रवासियों को इस विकास कार्य के लिए हार्दिक बधाई दी।

हीरो मोटर साइकिल शोरूम में चले लात-घूंसे चले।

पनवाड़ी के संवेदनशील क्षेत्रों में तीसरी आंख का पहरा

नेशनल हाईवे 52 पर हादसाअनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई

सुनेरा में पुलिस का फ्लैग मार्च: हुड़दंगियों को चेतावनी, शांतिपूर्ण होली की अपील