गिरिराजधरण के जयकारे से शुरू हुई राधाकृष्ण भक्त मंडल की 10 वी निःशुल्क यात्रा
शाजापुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राधाकृष्ण भक्तमंडल की निःशुल्क गिरिराजधरण की यात्रा गुरुवार से शुरू हुई। इस बार इस यात्रा में 71 यात्री शामिल हुवे जिन्हें रेलवे स्टेशन पहुंचे विधायक अरुण भीमावद ने शुभकामना एवं बेच प्रदान कर रवाना किया।
🔔 यह भी पढ़ें...
गौरतलब है राधा कृष्ण भक्त मंडल द्वारा लगातार 9 वर्षों से यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार यह यात्रा का 10 वा वर्ष है। भक्त मंडल के सदस्यों ने बताया कि यात्रियों को मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गिरिराज जी की परिक्रमा करवाई जाएगी। इस दौरान भक्तों को प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को 13 तक यात्रा कराई जाएगी और 13 की रात को सभी यात्री ट्रेन में सवार होकर 14 को प्रातः 10 बजे शाजापुर पहुंचेंगे।
10 वर्षों से किया जा रहा सेवा कार्य प्रशंसनीय : विधायक
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे विधायक अरुण भीमावद ने कहा कि राधाकृष्ण भक्त मंडल द्वारा इस यात्रा का आयोजन कर धर्म का लाभ दिया जा रहा है जो प्रशंसनीय है। कई लोगों का सपना होता है कि वे भी ठाकुर जी की जन्मस्थली पर पहुंचकर अपने आराध्य का पूजन करे। उस पवित्र धरा को महसूस करे। जिनके सपनों को साकार करने का काम राधाकृष्ण भक्त मंडल के सदस्यों ने किया है। उन्होंने कहा कि वे इस कार्य को लंबे समय तक जारी रखे और इस कार्य में जो भी मुझसे सहयोग हो सकेगा वह दिया जाएगा। कार्यक्रम में सर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पंडित आशीष नागर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक समिती पदाधिकारी व श्रद्धालू उपस्थित थे।



शाजापुर










शेयर करें
















































