शाजापुर जिले में माफी देवस्थान कृषि भूमियों की नीलामी से दो वर्षों में
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर।, कलेक्टर ऋजु बाफना ने बताया कि शाजापुर जिले में में माफी देवस्थान कृषि भूमियों की नीलामी से दो वर्षों में शासन को कुल एक करोड़ 26 लाख 51 हजार 495 रूपये की आय प्राप्त हुई हैं। कलेक्टर ऋजु बाफना ने बताया कि माफी देवस्थान अंतर्गत 40 मंदिरों की कृषि भूमियों की वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। नीलामी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धी वातावरण में संपादित किया गया, जिससे देवस्थान राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि संभव हुई है। यह राशि भविष्य में मंदिरों के संरक्षण, मरम्मत, परिसर विकास तथा धार्मिक गतिविधियों को सुदृढ़ करेगी। कलेक्टर बाफना ने बताया कि आने वाले समय में माफी देवस्थान संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे शासन की आय में निरंतर वृद्धि एवं धार्मिक संस्थानों का विकास तेजी से होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस तरह इन दो वर्षों वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में जिले की कुल 12651495 रूपये की आय प्राप्त हुई हैं, जिसमें तहसील शाजापुर को 736100 रूपये, मोहन बड़ोदिया को 5422395 रूपये, शुजालपुर को 1451000 रूपये तथा कालापीपल को 5042000 रूपये की आय प्राप्त हुई हैं। जिसमें वर्ष 2024-25 की नीलामी से प्राप्त राजस्व अंतर्गत तहसील मोहन बड़ोदिया को 3448300 रूपये, कालापीपल को 2411000 रूपये, इस प्रकार कुल 5859300 रूपये की आय प्राप्त हुई हैं। इसी प्रकार वर्ष 2025-26 की नीलामी से प्राप्त राजस्व अंतर्गत तहसील शाजापुर को 736100 रूपये, मोहन बड़ोदिया को 1974095 रूपये, शुजालपुर को 1451000 रूपये, कालापीपल को 2631000 रूपये, इस प्रकार कुल 6792195 रूपये की आय प्राप्त हुई हैं।



शाजापुर









शेयर करें
















































