🔥 ट्रेंडिंग

भाजपा पूर्वी मंडल की कार्यकारिणी घोषित

खरगोन। भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार के तहत नगर के पूर्वी मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नगर मंडल अध्यक्ष अभिलाष अत्रे ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे की सहमति से पूर्वी मंडल की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी की सूची जारी की।

घोषित कार्यकारिणी में संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। मंडल कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 8 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।

पूर्वी मंडल के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गूंजन गडकरी, भगवान प्रजापत, पूजा वोरे, कान्हा वोरे, कान्हा माली, मनीष शर्मा, लोकेश भावसार, मुकेश बिडारे और आकाश गुप्ता को सौंपी गई है। वहीं दीपक पाटीदार एवं राजेंद्र मंडलोई को महामंत्री नियुक्त किया गया है।

मंत्री पद पर रवि सोनी, ज्योति वर्मा, पंकज परिहार, शुभम राठौर, अरुणा सांवनेर, भानुदय सोलंकी, सुनीता गांगले एवं भानु जादौन को शामिल किया गया है। दिलीप पंडित को कोषाध्यक्ष तथा प्रदीप वर्मा को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यालय व्यवस्था के लिए सत्येंद्र टोपी को कार्यालय मंत्री एवं प्रियंका महाजन को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। मीडिया प्रबंधन का दायित्व रवि परमार को मीडिया प्रभारी एवं जय शिव सेन को सह मीडिया प्रभारी के रूप में सौंपा गया है। सोशल मीडिया प्रभारी हेमंत मंडलोई, सह सोशल मीडिया प्रभारी गोलु चौहान होंगे, जबकि आईटी सेल प्रभारी विनय पटेल एवं सह प्रभारी अरविंद जोशी नियुक्त किए गए हैं।

नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे ने अपेक्षा जताई कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।

आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उकावता पुलिस चौकी में दिखा सांप, सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

श्री गोप चौहान जी महाराज मंदिर में महायज्ञ की तैयारियाँ तेज, 27 अप्रैल से गूंजेंगे मंत्र

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल