जिला स्तरीय सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक संपन्न
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर, कलेक्टर ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय सभागृह में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में कलेक्टर बाफना ने वार्षिक साख योजना 2025-26, शासकीय योजनान्तर्गत प्रगति की समीक्षा कर योजनान्तर्गत लक्ष्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को पीएम स्वनिधि के ज्यादा से ज्यादा प्रकरण बैंकों में लगाने तथा नगरीय निकाय के हितग्राहियों को बैंक शाखा तक ले जा कर शाखा प्रबंधक से समन्वय कर ज्यादा से ज्यादा प्रकरण स्वीकृत कराने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने सभी नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देश दिये कि पीएम स्वनिधि योजना का शहर के प्रमुख चौराहों पर बड़े-बड़े फ्लैक्स-बैनर एवं कचरा वाहनों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें।
कलेक्टर बाफना ने सीसीएल एसएचजी लिंकेज की भी समीक्षा करते हुए बैंकों में कम प्रकरण लगने पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने एनआरएलएम विभाग को निर्देश दिए की ऑफलाइन प्रकरण बैंक में प्रस्तुत कर जानकारी एलडीएम के माध्यम से उपलब्ध करवाएं।
कलेक्टर ने पीएमएफएमई योजना की प्रगति की भी समीक्षा में अधिक से अधिक प्रकरणों को बैंक शाखा में लगाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि लक्ष्यपूर्ति के लिए नियमित रूप से योजना की प्रगति की समीक्षा करें। उन्होंने सभी बैंकों को निर्देश दिए गए कि वह केसीसी पशु एवं डेयरी विभाग और अन्य योजनाओं के लंबित प्रकरणों को शीघ्र स्वीकृत कर वितरण करने का कार्य करें।
इस अवसर पर बैठक में अग्रणी जिला अधिकारी भारतीय रिज़र्व बैंक भोपाल द्वारा बताया गया कि डीईएएफ अंतर्गत 10 वर्षो से अधिक अन्क्लेम्ड खातों की जानकारी खाताधारक एवं उनके नॉमिनी पेनकार्ड के माध्यम से आरबीआई का उद्गम पोर्टल (UDGAM) पोर्टल के माध्यम से सर्च कर सकते हैं। डीईएएफ खातों के लिए आरबीआई द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इस दौरान डीएलआरएसी की भी समीक्षा की गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा चौहान, डिप्टी कलेक्टर नेहा गंगारे, अग्रणी जिला अधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल अंकुश सिन्हा, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड धीरेन्द्र कोरी, अग्रणी जिला प्रबंधक विनोद कुमार कुशवाह, आरसेटी डायरेक्टर सत्यवीर सिंह चौहान सहित बैंको के जिला समन्वयक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



इंदौर








शेयर करें
















































