कलेक्टर ने एसडीएम व तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
संधारित नस्तियों एवं लंबित प्रकरणों की ली विस्तृत जानकारी
🔔 यह भी पढ़ें...
नलखेड़ा।कलेक्टर प्रीति यादव ने बुधवार को जिले के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और तहसील आगर का औचक निरीक्षण कर न्यायालयीन कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने न्यायालयों में संधारित नस्तियों, अभिलेखों की स्थिति एवं लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली।
कलेक्टर ने न्यायालयों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के प्रकरणों की जानकारी ली। प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित एसडीएम और तहसीलदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राजस्व से जुड़े प्रकरण आमजन के हितों से सीधे जुड़े होते हैं
इनका समय-सीमा में निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नस्तियों के सुव्यवस्थित संधारण, रिकॉर्ड की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अभिलेखों का सही एवं व्यवस्थित रख-रखाव न केवल कार्य में पारदर्शिता लाता है, बल्कि आम नागरिकों को भी समय पर न्याय दिलाने में सहायक होता है। कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों को चिन्हित कर उनके शीघ्र निराकरण हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए तथा कहा कि अनावश्यक रूप से प्रकरण लंबित नहीं रहने चाहिए।
इस अवसर पर एसडीएम श्री मिलिन्द ढ़ोके, तहसीलदार आगर विजय सेनानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



मध्यप्रदेश









शेयर करें
















































